RRB NTPC UG CBT 1 Result 2026: RRB NTPC UG रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। CBT 1 पास करने वालों के लिए अब क्या होगा? CBT 2, टाइपिंग टेस्ट और फाइनल सेलेक्शन का पूरा प्रोसेस जानें।

RRB NTPC UG Result 2026: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे उन कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है, जिन्होंने NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती के तहत CBT 1 दिया था। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी RRB ने CEN 07/2025 के तहत हुई NTPC UG CBT 1 परीक्षा का रिजल्ट 24 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। अब जिन कैंडिडेट्स ने पहला स्टेज क्लियर कर लिया है, उनके सामने अगला बड़ा टारगेट CBT 2 है। जानिए जानिए CBT 2 से फाइनल सेलेक्शन तक पूरा रोडमैप।

रिजल्ट के बाद सबसे पहले क्या करना है?

अगर आपने CBT 1 क्वालिफाई कर लिया है तो सिर्फ रिजल्ट देखकर रुकने की जरूरत नहीं है। अपने रीजनल RRB की वेबसाइट पर जारी रिजल्ट PDF में अपना रोल नंबर जरूर चेक करें और PDF को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। आगे की भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी भी इसी वेबसाइट के जरिए जारी होगी। एक बात यहां समझना जरूरी है कि CBT 1 स्क्रीनिंग स्टेज है। इस स्टेज में प्रदर्शन के आधार पर कैंडिडेट्स को अगले चरण यानी CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। भर्ती नियमों के मुताबिक CBT 2 के लिए संबंधित कैटेगरी की वैकेंसी के मुकाबले लगभग 15 गुना तक कैंडिडेट्स को बुलाया जा सकता है।

CBT 2 में क्या बदलेगा और तैयारी कैसे करें?

अब आपकी तैयारी का पूरा फोकस RRB NTPC CBT 2 पर होना चाहिए। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक CBT 2 में कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें जनरल अवेयरनेस के 50, मैथेमेटिक्स के 35 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के 35 सवाल शामिल होंगे। पेपर के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा और गलत जवाब देने पर एक-तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी। इसलिए सिर्फ ज्यादा सवाल हल करने के बजाय अब स्पीड, एक्यूरेसी और टाइम मैनेजमेंट पर काम करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- 3.5 लाख से 91 लाख तक: बैकलॉग, PIP और लेऑफ के झटकों के बीच ऐसे बदला हिंदी मीडियम लड़के का करियर

क्या CBT 2 के बाद भी देना होगा कोई टेस्ट?

यह आपके पोस्ट पर निर्भर करेगा। कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेन्स क्लर्क के लिए CBT 2 के बाद टाइपिंग टेस्ट नहीं होगा। वहीं अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट देना होगा। यह क्वालिफाइंग नेचर का होगा। इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम स्पीड जरूरी होगी।

ये भी पढ़ें- RRB NTPC UG CBT-2 2026: 23 दिन में कैसे करें तैयारी, रोज कितने घंटे पढ़ें?

फाइनल सेलेक्शन कब और कैसे होगा?

CBT 2 और जरूरत पड़ने पर टाइपिंग टेस्ट क्लियर करने के बाद कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा। यानी CBT 1 पास करना सिर्फ अगले स्टेज में पहुंचने की कामयाबी है, फाइनल रेलवे जॉब की गारंटी नहीं। इसलिए अगर आपका नाम CBT 1 की शॉर्टलिस्ट लिस्ट में है, तो अब सबसे सही रणनीति यही है कि रिजल्ट सेलिब्रेट करने के साथ-साथ तुरंत CBT 2 की तैयारी तेज कर दें। साथ ही अपने रीजनल RRB की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी और बाकी जरूरी नोटिस लगातार चेक करते रहें।