भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी 2021 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। ये भर्ती 322 पदों के लिए की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से यानी की 28 जनवरी से शुरू कर दी गई है।

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी 2021 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। ये भर्ती 322 पदों के लिए की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से यानी की 28 जनवरी से शुरू कर दी गई है। आवेदक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर विजिट कर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके एप्लिकेशन की लास्ट डेट 15 फरवरी, 2021 है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नोट कर लें ये महत्वपूर्ण बातें 

इस वेकेंसी के जरिए कुल 322 ग्रेड 'B' पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जानी है। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि वो सभी तय किए गए मानदंडों को पूरा करते हों। इच्छुक उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन मानदंड, परीक्षा पैटर्न और अन्य जानकारियां नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। उम्‍मीदवारों का चयन प्रीलिम्‍स और मेन्‍स ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू के जरिए से किया जाएगा। प्रीलिम्‍स एग्‍जाम की टेंटेटिव डेट 01 मार्च 2021 है, जबकि मेन्‍स एग्‍जाम की टेंटेटिव डेट 01 अप्रैल 2021 है।

यह भी पढ़ें: Beauty with Brain का परफेक्ट कॉबिनेशन हैं ये महिलाएं, मिलिए भारत की 10 खूबसूरत IAS और IPS से

ये हैं इसके महत्वपूर्ण मानदंड 

आरबीआई के पदों पर अप्लाई करने के लिए आवेदनकर्ता को किसी मान्‍यता प्राप्‍त स्‍कूल से न्‍यूनतम 60% नंबरों के साथ 12वीं पास उम्‍मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए अन्‍य निर्धाारित योग्‍यताएं भी अलग-अलग हैं। अपने संबंधित स्‍ट्रीम में डिग्री धारक उम्‍मीदवार अप्‍लाई कर सकते हैं। अगर इन पदों की सैलरी की बात की जाए तो योग्यता के अनुसार सबकी सैलरी निर्धारित है।

इन पदों के लिए आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित है तथा आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान है। अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार को आरबीआई की ऑफिशियल साइट पर विजिट करना होगा।

यह भी पढ़ें: 14 साल की उम्र में हुई शादी 2 बच्चों से दूर रह की UPSC की तैयारी, IPS अफसर बन रच दिया इतिहास