इंडियन सिक्योरिटी प्रेस नासिक में 85 पदों पर भर्तियां की निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ispnasik.spmcil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 8 नवंबर, 2022 है। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट और निर्धारित पात्रता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022: ग्रेजुएट हैं, कंप्यूटर की रखते हैं समझ तो IIT में करें नौकर

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी कर रहे हैं। वैकेंसी की तलाश में हैं तो आपके लिए ढेर सारे अवसर हैं। केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक के विभागों में अलग-अलग पदों के लिए बंपर भर्ती निकली है। 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दूसरी तरफ नीट की काउंसलिंग शुरू हो गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के पहले फेज के रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख है। कई अन्य विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। करियर,एजुकेशन और जॉब से जुड़ी हर तरह की छोटी-बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें..
जूनियर टेक्नीशियन पदों पर भर्ती
IIT Kanpur Recruitment 2022
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका आया है। आईआईटी कानपुर में 119 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 9 नवंबर, 2022 है। ये भर्तियां जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ ग्रेजुएशन डिग्री और कंप्यूटर की समझ रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास दो साल का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए। उम्र 21 साल से 30 साल तक होनी चाहिए।
DU, JNU, AU Admission 2022
ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन के लिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकें हैं तो आज करा लें क्योंकि आज रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। 17 अक्टूबर, 2022 को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 17 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2022 तक फीस जमा की जा सकेगी। डीयू की पहली मेरिट लिस्ट 18 अक्टूबर को आएगी।
SBI PO Recruitment 2022
एसबीआई में पीओ बनना चाहते हैं तो फटाफट आवेदन कर दें। आवेदन प्रक्रिया की आज आखिरी तारीख है। 1600 रेलुगल और 73 बैकलॉग के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर दें. दिसंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन प्रीलिम्स एग्जाम 17 से 20 दिसंबर, 2022 तक आयोजित होगी।
सुपरवाइजर, पटवारी समेत कई पदों पर बंपर वैकेंसी
राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) में फीमेल सुपरवाइजर, पटवारी, जिलादार, प्लाटून कमांडर, तहसील राजस्व लेखाकार, उप जेलर समेत कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 21 अक्टूबर से पहले तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 2996 पद भरे जाएंगे।
Rajasthan Board Exam 2023
राजस्थान 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव हुआ है। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि सिलेबस में 2022 में की गई कटौती को रद्द कर दिया गया है। 2023 में पूरे सिलेबस से एग्जाम होगी। बता दें कि साल 2022 में सेलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की गई थी। बाकी के पैटर्न पहले जैसे ही रहेंगे। इसके साथ ही 2023 के लिए नए मॉडल क्वेश्चन पेपर भी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। पेपर का समय अब 2.45 घंटे की बजाय 3.15 घंटे कर दिया गया है।
Allahabad University PG Counselling 2022
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में BCA, PGDCA, MCA और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड BCA-MCA प्रोग्राम का दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दिया है। इन प्रोग्राम में एडमिशन लेने जा रहे छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in या ecounselling.in पर जाकर काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2022 तक काउंसलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड कर लें।