Apple, Meta के बाद अब टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने कंपनी के अलग-अलग डिवीजनों से करीब 1,000 कर्मचारियों को निकाल दिया है। व्यावसायिक प्राथमिकताओं का हवाला देते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है। हालांकि कितने एम्प्लाईज को नौकरी से निकाला गया है और वे किस विभाग के हैं, कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संख्या एक हजार के करीब है। नौकरी से निकाले गए कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द साझा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आवश्यक कर्मचारियों को छोड़कर सभी को फ्रीज किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में कई बड़ी टेक कंपनियों में छंटनी की गई है।
Sarkari Naukri 2022 News: Apple, Meta के बाद अब Microsoft में छंटनी- रिपोर्ट

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयार करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालयों और विभागों में अलग-अलग पदों के लिए भर्तियां निकली हैं। यूपी में पीईटी 2022 के आंसर की का इंतजार है, तो यूपीटेट और लेखपाल भर्ती की राह भी छात्र देख रहे हैं। इधर, विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया भी चल रही है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज पहली कट ऑफ लिस्ट जारी करने जा रहा है। शाम 5 बजे यह लिस्ट रिलीज हो सकती है। जेएनयू, बीएचयू और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में भी काउंसलिंग चल रही है। करियर,एजुकेशन और जॉब से जुड़ी हर अपडेट्स और न्यूज यहां पाएं..
Microsoft में करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट
BHEL Recruitment 2022
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में ट्रेड अपरेंटिस, तकनीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिस यानी फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर और अन्य ट्रेड्स के लिए भर्तियां निकली हैं. आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर, 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 76 पदों पर भर्ती की जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
कुल पद- 76
ट्रेड अपरेंटिस- 61
ग्रेजुएट अपरेंटिस- 15
योग्यता
ट्रेड अपरेंटिस- हाईस्कूल, आईटीआई (प्रासंगिक व्यापार) और एनसीवीटी सर्टिफिकेट
तकनीशियन-ग्रेजुएट अपरेंटिस- हाईस्कूल या डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री
उम्र सीमा
न्यूनतम- 18 साल
अधिकतम- 27 साल
सेंट स्टीफेंस की याचिका खारिज
दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। अब कॉलेज को CUET 2022 के स्कोर के आधार पर ही एडमिशन लेना होगा। सर्वोच्च न्यायालय में स्टीफेंस कॉलेज माइनॉरिटी कॉलेज होने का दावा करते हुए याचिका दायर कि थी। जिसमें कहा गया था कि एडमिशन के लिए 15प्रतिशत मार्क्स इंटरव्यू और सीयूईटी के 85 प्रतिशत करना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए आदेश दिया कि शत प्रतिशत सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर ही एडमिशन हो।
5G एजुकेशन सिस्टम को अगले लेवल पर ले जाएगा- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि हाल ही में देश ने 5G युग में प्रवेश किया है। हमने इंटरनेट की पहली G(1st) से लेकर 4G तक की सेवाओं का उपयोग किया है। अब देश में 5G बड़ा बदलाव लाने वाला है। यह देश के एजुकेशन सिस्टम को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगी। पीएम मोदी गुजरात के गांधीनगर के अदलज शहर में राज्य सरकार के मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पहल के शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे। पीएम ने कहा कि 5जी स्मार्ट सुविधाएं, स्मार्ट क्लासरूम, स्मार्ट टीचिंग से आगे बढ़कर हमारी शिक्षा व्यवस्था को अगले स्तर पर ले जाएगा। अब वर्चुअल रिएलिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स की ताकत स्कूलों में भी अनुभव किया जाएगा।
टेक महिंद्रा में जॉब अपॉर्च्युनिटी, इस राज्य में होगी 3000 भर्ती
आईटी सेक्टर में जॉब तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर आ रही है। आईटी सेवा निर्यातक कंपनी टेक महिंद्रा ने अगले पांच साल में गुजरात में 3,000 आईटी प्रोफेशनल्स की नियुक्ति करेगी। देश की पांचवीं सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। टेक महिंद्रा ने मंगलवार को गुजरात सरकार के साथ एक एमओयू पर समझौता किया है। बता दें कि राज्य सरकार ने आईटी-आईटीईएस नीति के तहत डोमेस्टिक और ग्लोबल कंपनियों के साथ अब तक 15 समझौते पर हस्ताक्षर कर चुकी है। इससे 26,750 कुशल आईटी नौकरियों के अवसर आएंगे।
UGC NET Answer Key 2022
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट 2022 के पहले, दूसरे और तीसरे फेज की परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी एनटीएन ने जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने का 20 अक्टूबर तक मौका है। प्रति प्रश्न ₹200 का भुगतान करना पड़ेगा।
How To Check UGC NET Answer Key 2022
- सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- UGC NET Answer Key 2022 वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी डिटेल्स भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपकी स्क्रीन पर आंसर-की आ जाएगी.
- इसे चेक कर लें और डाउनलोड कर लें.
DU First Cut Off Merit List Date
दिल्ली यूनिवर्सिटी आज यूजी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर सकती है। यह लिस्ट कल ही आने वाली थी लेकिन टाल दी गई थी। मेरिट लिस्ट आने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट की डेट बढ़ने से पूरे शेड्यूल में भी बदलवा आ सकता है। इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर ही दी जाएगी।
IIT कानपुर में जॉब का चांस
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर में 119 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 9 नवंबर है।
वैकेंसी डिटेल्स
जूनियर असिस्टेंट के कुल पद- 119
अनारक्षित वर्ग- 51
ओबीसी- 34
ईडब्ल्यूएस- 11
SC- 15
ST- 2
पीडब्लूडी- 6
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर की जानकारी।
आयु सीमा
21 से 30 साल
JSSC JDLCCE Admit Card 2022
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JDLCCE) 2021 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 23 अक्टूबर से 7 नवंबर, 2022 तक परीक्षा आयोजित होगी। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और हजारीबाग में परीक्षा आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा।