तमिलनाडु राजस्व विभाग में सरकारी नौकरी का मौका आया है। ग्राम सहायक के पदों (TN Revenue Department Recruitment 2022) पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tn.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 274 पदों पर नियुक्ति होगी। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर, 2022 है। पांचवी पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की कम से कम उम्र 21 साल और अधिकतम 32 साल होनी चाहिए। कुछ पदों पर 34 और कुछ पर 37 साल उम्र सीमा भी है।
Sarkari Naukri 2022: 5वीं पास के लिए रेवेन्यू डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार अलग-अलग विभागों में बंपर पदों पर वैकेंसी भरने जा रही है। एसएससी सीजीएल के 20 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। सेना और पैरामिलिट्री फोर्स में भी भर्तियां की जा रही हैं। राज्य सरकारों के विभागों में भी अलग-अलग पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। खेल कोटा के छात्रों को पास भी आवेदन का मौका है। इसके साथ ही ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। नीट और सीयूईटी की काउंसलिंग चल रही है। जॉब, करियर और एजुकेशन जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी यहां पाएं..
5वीं पास के लिए रेवेन्यू डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी
IAF Agniveer Recruitment 2022-2023
भारतीय वायुसेना ने नई अग्निवीरवायु भर्ती जल्द ही शुरू हो जाएगी। वायु सेना की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। इस ट्वीट के मुताबिक नवंबर के पहले हफ्ते से आवेदन की शुरुआत हो जाएगी। जनवरी 2023 में भर्ती परीक्षा आयोजित होगा। आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जल्द ही इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।
MHT CET Counselling 2022
महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के पहले राउंड के वेब-ऑप्शन एंट्री की शुरुआत हो चुकी है। 15 अक्टूबर तक MHT CET CAP 2022 वेब ऑप्शन एंट्री विंडो ओपन रहेगी। उम्मीदवार अपनी पसंदीदा कोर्स और कॉलेज का ऑप्शन चुन सकेंगे। जानकारी के मुताबिक एक स्टूडेंट्स अफनी पसंद के कॉलेज और कोर्स के 300 ऑप्शन चुन सकता है। विकल्प फॉर्म के बाद सीट अलॉटमेंट की प्रॉसेस शुरू होगी।
काउंसलिंग से जुड़ी डेट्स
एमएचटी सीईटी 2022 फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ही वेब-ऑप्शन एंट्री के लिए एलिजिबल हैं। पहले राउंड के लिए एमएचटी सीईटी 2022 काउंसलिंग फाइनल अलॉटमेंट लिस्ट 18 अक्टूबर,2022 को आएगी। 19 से 21 अक्टूबर के दोपहर 3 बजे तक सीटों को एक्सेप्ट करना होगा। 19 से 21 अक्टूबर, 2022 को ही जो भी संस्थान अलॉट किए जाएंगे,वहां रिपोर्टिंग करनी होगी।
17 अक्टूबर से दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट
NTA ने दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (DUET 2022) की एडवांस्ड इंटीमेटेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 17, 18, 19, 20 और 21 अक्टूबर, 2022 को यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। तीन शिफ्ट में पेपर कराए जाएंगे। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक पहली शिफ्ट, 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक दूसरी शिफ्ट और शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक तीसरी शिफ्ट की परीक्षा होगी।
IIT-IIM की तरफ एम्स की पढ़ाई भी हो सकती है महंगी
एम्स संस्थानों में मेडिकल की पढ़ाई महंगी हो सकती है। जल्द ही कोर्स की फीस बढ़ाई जा सकती है। वर्तमान में एम्स में एमबीबीएस की फीस 6500 रुपए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक समिति फीस बढ़ाने वाले फैसले को अंतिम रूप देगी। हालांकि समिति अभी इसका अध्ययन करेगी और इसके बाद ही कोई फैसला होगा। आईआईएम में एमबीए या पीजी कोर्स की पूरी फीस 24 से 25 लाख रुपए है। वहीं, आईआईटी से बीटेक की फीस 10 से 12 लाख रुपए है।
UP School Admission 2022-23
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में इस साल 9वीं से 12वीं तक बड़ी संख्या में एडमिशन हुए हैं, जो एक रिकॉर्ड है। प्रदेश के 28 हजार से ज्यादा राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 1 करोड़ 11 लाख से ज्यादा एडमिशन इस बार हुआ हैं। यूपी बोर्ड की तरफ से 10 अक्टूबर, 2022 तक 9वीं और 11वीं के अग्रिम रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया था। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म की आखिरी तारीख भी 10 अक्टूबर थी। अब बोर्ड की तरफ से जो आंकड़ा जारी किया गया है, उसके मुताबिक 9वीं में 29 लाख 79 हजार 856 स्टूडेंट्स, 11वीं में 22 लाख 58 हजार 888 छात्र, 10वीं में 31 लाख 16 हजार 458 छात्र, और 12वीं में 27 लाख 50 हजार 871 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
SAIL Recruitment 2022
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) का सुनहरा मौका है। GDMO और स्पेशलिस्ट के पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर, 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेल की ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।कुल 15 पदों पर नियुक्ति होगी। आवेदक की उम्र 69 साल तक होनी चाहिए। अनारक्षित, ओबीसी और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए है। वहीं, एससी, एसटी, PWD और ESM के साख ही विभागीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए रखा गया है।