सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास लोक सेवा आयोग में नौकरी पाने का मौका है। 382 पदों पर कल से आवेदन की शुरुआत होने जा रही है। कर्नाटक लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट kpscrecruitment.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल), रनवे वाटर रिसोर्सेस डिपार्टमेंट में जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), डायरेक्टोरेट ऑफ इकनॉमिक् एंड स्टैटिस्टिक्स में असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (एएसओ) और इकनॉमिक्स एण्ड स्टैटिस्टिकल डिपार्टमेंट में स्टैटिस्टिकल इंस्पेक्टर के लिए मंगाए गए हैं। संबंधित ट्रेड या सब्जेक्ट में ग्रेजुएट छात्र आवेदन कर सकते हैं।
How To Apply KPSC Recruitment 2022
सबसे पहले कर्नाटक लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट kpscrecruitment.in पर जाएं.
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म वाले लिंक पर क्लिक करें.
अपना क्रेंडेशियल भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें.
अब लॉग-इन कर संबंधित पद के लिए अपनी जानकारी देकर फॉर्म भरें.
