साहित्य अकादमी नई दिल्ली में असिस्टेंट एडिटर, अकाउंटेंट, स्टोनोग्राफर, सीनियर अकाउंटेंट, सब एडिटर हिंदी, सब एडिटर इंग्लिश समेत कई पदों पर आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट sahitya-akademi.gov.in पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसे भरकर इस पते पर भेज दें- सेक्रेटरी, साहित्य अकादमी, रवींद्र भवन, 35 फिरोजशाह रोद, नई दिल्ली। फाइनल तौर पर चुने गए उम्मीदवारों को पश्चिम बंगाल, बंगलुरू और नई दिल्ली में पोस्टिंग मिलेगी। आवेदन की आखिरी तारीख 28 नवंबर, 2022 है।
- Home
- Career
- Education
- Sarkari Naukri 2022: शिक्षा विभाग, बैंक, HSSC में 1 लाख से ज्यादा वैकेंसी, जल्दी करें
| Published : Nov 03 2022, 09:48 AM IST / Updated: Nov 03 2022, 10:17 PM IST
Sarkari Naukri 2022: शिक्षा विभाग, बैंक, HSSC में 1 लाख से ज्यादा वैकेंसी, जल्दी करें
करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। केंद्र और राज्य सरकारों के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में बंपर वैकेंसी है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान और मध्यप्रदेश में कई पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। आर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस विभाग में भी सुनहरा मौका है। सीयूईटी 2022 के तहत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रॉसेस चल रही है। कट-ऑफ लिस्ट जारी हो रही है। नीट काउंसलिंग की प्रक्रिया भी जारी है। करियर,एजुकेशन और जॉब से जुड़ी हर जानकारी यहां पाएं..
- FB
- TW
- Linkdin
राजस्थान शिक्षा विभाग में बंपर वैकेंसी निकली है। विद्या संबल योजना 2022 के तहत 64781 स्कूलों में करीब 93147 शिक्षकों के पद भरे जा सकते हैं। आवेदन की कल आखिरी तारीख है। उम्मीदवार जल्द से जल्द इन पदों पर आवेदन कर दें। उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 65 साल होनी चाहिए। वैकेंसी से जुड़ी डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (Central Seat Allocation Board) आज शाम 5 बजे स्पेशल राउंड 2 की काउंसलिंग की अलॉटमेंट लिस्ट जारी करने जा रहा है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर जाकर अलॉटमेंट लिस्ट देक सकते हैं। बता दें कि सीएसएबी एक स्पेशल राउंड के जरिएएनआईटी और सिस्टम में एडमिशन के लिए जेईई मेन में रैंक पाने वालों के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है। पहले राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने नवंबर सत्र में होने जा रही सीएस एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET 2022) का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 12 नवंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी।
इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
ICSI CSEET Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें
मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
इसे चेक कर लें और डाउनलोड कर लें.
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 5 और 6 नवंबर, 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल 28,000 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को मुफ्त परिवहन की सुविधा मिलेगी। महिला अभ्यर्थी अपने साथ परिवार के किसी एक सदस्य को मुफ्त में ले जा सकेंगे। उनका आना जाना फ्री रहेगा। उन्हें पर अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखना होगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने सरकारी बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती निकाली है। कुल 710 पदों पर आवेदन मंगाए हैं। ग्रेजुएट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 21 नवंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा।
वैकेंसी डिटेल्स
कुल- 710 पद
एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर- 516
मार्केटिंग ऑफिसर-100
आईटी ऑफिसर- 44
राजभाषा अधिकारी-
लॉ ऑफिसर-10
एचआर-पर्सनल ऑफिसर- 15
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) लिमिटेड में सरकारी नौकरी का मौका है। इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET) क कुल 864 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।
इन पदों पर आवेदन का आखिरी तारीख 11 नवंबर, 2022 है। नोटिफिकेशन में संबंधित विषयों में मान्यता संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 27 साल होनी चाहिए। सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए तक होगी। GATE-2022 के स्कोर के आधार पर सेलेक्शन होगा।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 9 नवंबर, 2022 आवेदन की आखिरी तारीख है। इस बर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 43 पद भरे जाएंगे।
योग्यता
शहरी,क्षेत्रीय योजना, यातायात और परिवहन योजना या फिर एमटेक में पीजी या फिर सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट
शहरी, क्षेत्रीय, यातायात और परिवहन, पर्यावरण में M.Plan या इसके समकक्ष डिग्री
मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से योजना, वास्तुकला में यूजी के साथ नगर नियोजन में दो साल का अनुभव
हिंदी का वर्किंग नॉलेज और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान अनिवार्य
आयु सीमा
अनारक्षित वर्ग- 1 जनवरी 2023 को 20 से 40 साल तक
आरक्षित वर्ग- अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट