इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू में 12 अक्टूबर को प्लेसमेंट ड्राइव चलाया जाएगा। कैंपस प्लेसमेंट सेल दिल्ली एनसीआर क्षेत्रीय सेंटर की मदद से ये ड्राइव चलाई जाएगी। ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे छात्र इसमें हिस्सा ले सकेंगे। बुधवार सुबह 10 बजे बीआर अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर, इग्नू कैंपस, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली में छात्रों को पहुंचना होगा।
Sarkari Naukri 2022: 12 अक्टूबर को IGNOU में प्लेसमेंट ड्राइव, जानें डिटेल्स

करियर डेस्क : आज से नीट यूजी (NEET UG 2022) की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। राजस्थान नीट पीजी 2022 की प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। उधर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पहले और दूसरे फेज के एडमिशन की रजिस्ट्रेशन डेडलाइन बढ़ा दी है। केंद्र से लेकर राज्य सरकारों के विभागों में बंपर सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) निकली है। 10वीं से ग्रेजुएशन तक के स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास कई अवसर आए हैं। प्राइवेट सेक्टर में भी ढेर सारी अपॉर्च्युनिटी है। करियर,एजुकेशन और जॉब से जुड़ी इसी तरह की लेटेस्ट अपडेट्स के लि यहां क्लिक करें..
IGNOU Placement 2022
BPSC Result 2022
बिहार लोक सेवा आयोग ने 31वीं न्यायिक सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 214 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास की है। रांची की भावना नंदा ने टॉप किया है। जबकि दूसरा स्थान मध्यप्रदेश के दिव्यांशु गुप्ता हैं। वहीं, बिहार के मोतिहारी के राघव कुमार को तीसरा और मधुबनी की स्नेहा मिश्रा को चौथा स्थान मिला है। मधेपुरा की पायल मिश्रा पांचवे स्थान पर हैं। बता दें कि इंटरव्यू के लिए कुल 688 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। कुल 221 सीटों पर 214 उम्मीदवार चुने गए हैं।
Jharkhand Board Exam 2023 Date
अगले साल झारखंड बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों को लिए जरूरी खबर है। झारखंड बोर्ड ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अगले साल 4 मार्च, 2023 से शुरू हो सकती हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकेंगे। बता दें कि इस साल 24 मार्च से 20 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।
UPSSSC PET Admit Card
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से 15 और 16 अक्टूबर, 2022 को पीईटी एग्जाम आयोजित होने जा रही है। परीक्षा से चार दिन पहले एक केंद्र में बदलाव कर दिया गया है। ऐसे में एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। UPSSSC ने लखनऊ के परीक्षा केंद्र बालिका विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, बाला कदर रोड, केसरबाग, लखनऊ परीक्षा केंद्र कोड- 47685 में बदलाव किया है। अब नया परीक्षा केंद्र एनकेएम, पब्लिक इंटर कॉलेज ब्लॉक-बी, सेक्टर – 9, वृंदावन योजना, आवास विकास कॉलोनी, लखनऊ परीक्षा केंद्र कोड- 47685 को बनाया गया है।
UP Police Constable Recruitment 2022
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बनने की राह देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कॉन्स्टेबल के कई पदों पर आवेदन मंगाए हैं। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर, 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 534 पद भरे जाएंगे। जिसमें 335 पद पुरुष और 199 पद महिला उम्मीदवारों के लिए है। 12वीं पास युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। खेल कोटे के तहत ये वैकेंसी भरी जाएगी। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 22 साल होनी चाहिए।
डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में बंपर वैकेंसी
डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज (DSSC) में लोअर डिवीजन क्लर्क, एमटीएस, सिविलियन मोटर ड्राइवर समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर पर इंग्लिश में कम से कम 35 शब्द और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क के चार पद, सिविलियन मोटर ड्राइवरके तीन पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पांच पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।