बनारस हिंदू विश्वविद्यालय अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब तक आवेदन न कर पाने वाले कैंडिडेट्स अब 8 अक्टूबर, 2022 तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। प्रिफरेंस एंट्री की लास्ट डेट 9 अक्टूबर, 2022 है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर, 2022 थी। विश्वविद्यालय की तरफ से ऑफिशियल नोटिफिकेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।
Sarkari Naukri 2022 News: बीएचयू यूजी के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन बढ़ी

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी कर रहे हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार के विभागों में कई पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। यूपी से लेकर बिहार समेत सभी राज्यों में अलग-अलग पदों के लिए अवसर ही अवसर हैं। 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक की योग्यता मांगी गई है। इसके साथ ही सीयूईटी और नीट की काउंसलिंग और एडमिशन की प्रक्रिया भी चल रही है। अलग-अलग यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट और क्राइटेरिया से संबधित जानकारी और नौकरी से संबंधित हर अपडेट आपको एक क्लिक पर मिलेगी..करियर, एजुकेशन और जॉब की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए यहां देखें..
BHU UG admission 2022
CTET 2022 Exam
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2022) दिसंबर, 2022 में आयोजित होगी। एग्जाम की तारीख सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द करेगा। यह परीक्षा देशभर में 20 भाषाओं में आयोजित होगी। एग्जाम क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स पहली से 8वीं क्लास तक पढ़ाने के लिए पात्र होंगे।
CG Police Recruitment 2022
छत्तीसगढ़ पुलिस में सरकारी नौकरी का मौका आया है। सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर समेत कई पदों पर वैकेंसी निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगी। चयन परीक्षा 6 नवंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। 28 अक्टूबर, 2022 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ये भर्तियां सूबेदार, सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर (स्पेशल ब्रांच), सब इंस्पेक्टर (प्रश्नाधीन दस्तावेज), सब इंस्पेक्टर (रेडियो), सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) और सब इंस्पेक्टर (अंगुल चिन्ह) के पदों पर की जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआत- 26 सितंबर, 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 16 अक्टूबर, 2022
परीक्षा की तारीख (संभावित)- 6 नवंबर, 2022
एडमिट कार्ड- 28 अक्टूबर, 2022
JoSAA Counselling 2022
JoSAA आज राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन कर सकेंगे। रिजल्ट के बाद छात्रों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी और फीस जमा करने के साथ ही दस्तावेज अपलोड करने पड़ेंगे। इसके बाद 8 अक्टूबर को चौथे राउंड की सीट आवंटित की जाएगी।
UPSC ESE Recruitment 2023
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 के आवेदन का आखिरी तारीख पास है। मंगलवार, 4 अक्टूबर, 2022 को आवेदन की आखिरी तारीख है। अब तक आवेदन न कर पाने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास मान्यता प्राप्त तकनीकी शिक्षा संस्थान से संबंधित ट्रेड में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2023 को 21 से 30 साल तक होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए है।
GATE 2023 Registration
GATE 2023 का अब तक रजिस्ट्रेशन न करा पाने वाले कैंडिडेट्स कल यानी 4 अक्टबर तक अपना फॉर्म भर दें। IIT कानपुर की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तक लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Gate.iitk.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ 7 अक्टूबर तक आवेदन हो सकेगा। उम्मीदवार को लेट फीस के तौर पर 500 रुपए का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। बता दें कि गेट एग्जाम पास करने वाले छात्र देश की 7 आईआईटी या फिर किसी प्राइवेट संस्थानों में एमटेक के लिए आवेदन कर सकते हैं।