MSME मंत्रालय में सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस आया है। इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर, स्टोर अधिकारी, सीनियर तकनीशियन के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट msme.gov.in पर जाकर आवेदन कर दें। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 14 पद भरे जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर, 2022 है।
Sarkari Naukri 2022: MSME मंत्रालय में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी में जुटे कैंडिडेट्स के लिए केंद्र से लेकर कई राज्यों में ढेर सारी वैकेंसी निकली है। यूपी से लेकर राजस्थान और बिहार तक नौकरियों की भरमार है। अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक की योग्यता रखने वाले छात्र इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालयों में एडमिशन का दौर भी चल रहा है। कई कोर्स की काउंसलिंग चल रही है। करियर,एजुकेशन और जॉब से जुड़े अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें..
MSME Ministry Recruitment 2022
SSC CGL 2022 Latest Update
एसएससी सीजीएल 2022 भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 13 अक्टूबर, 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। 14 अक्टूबर तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। चालान के माध्यम से 15 अक्टूबर तक फीस सबमिट हो सकेगी। 19-20 अक्टूबर, 2022 को फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले 8 अक्टूबर, 2022 आवेदन की आखिरी तारीख थी।
Odisha TET 2022
ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (OTET 2022) का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। ओडिशा के स्कूलों में टीचर बनने की चाहत रखने वाला उम्मीदवार 10 अक्टूबर, 2022 से ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर कर सकते हैं। उम्मीदवार को 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं और दो वर्षीय डीएलएड कोर्स किया होना चाहिए। या फिर ग्रेजुएशन 50 फीसदी अंक के साथ बीएड की डिग्री होनी चाहिए। ओडिशा टीईटी में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे। इसमें निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।
NCERT Recruitment 2022
NCERT ने असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 292 पदों को भरा जाएगा।
Army Recruitment 2022
भारतीय सेना में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के पास शानदार मौका आया है। अलग-अलग धर्मों के लिए धार्मिक शिक्षकों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया 128 पदों पर नियुक्ति होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर, 2022 है। आवेदक की उम्र कम से कम 25 साल और अधिकतम 36 साल होनी चाहिए।
12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास नौकरी का शानदार मौका आया है। UPPCL ने टेक्नीशियन के 891 पदों पर आवेदन मंगाए हैं। ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 241 पद आरक्षित हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर, 2022 है। लिखित परीक्षा के आधार पर सेलेक्शन होगा। फाइनल तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 27 हजार तक सैलरी मिलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upenergy.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Post Office Recruitment 2022
भारतीय डाक विभाग में 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका आया है। पोस्ट ऑफिस में ट्रेडर्स के 7 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2022 है। इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर और कारपेंटर के पदों पर नियुक्ति होगी।