CESL Recruitrment 2022
कन्वरजेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) में मैनेजर या सीनियर मैनेजर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। बीई या बीटेक पास करने वाले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 11 नवंबर, 2022 है। ये भर्तियां इलेक्ट्रॉनिक मोबिलिटी फील्ड में की जा रही है। कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नौकरी पर रखे जाएंगे।
वैकेंसी डिटेल्स
मैनेजर इलेक्ट्रॉनिक मोबिलिटी- 4 पद
सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रॉनिक मोबिलिटी- 1 पद
मैनेजर इलेक्ट्रॉनिक मोबिलिटी- 1 पद
योग्यता
संबंधित फील्ड में बीई या बीटेक
आयु सीमा
मैनेजर- 42 साल
सीनियर मैनेजर- 47 साल
IGNOU TEE December 2022
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU ) ने टीईई दिसंबर 2022 का संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है। दिसंबर टर्म एंड परीक्षा के टाइम टेबल के हिसाब से इस एग्जाम में रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। टाइम टेबल के अनुसार, एग्जाम 2 दिसंबर, 2022 से शुरू होगा और 5 जनवरी, 2023 तक चलेगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। सुबह 10 बजे से 1 बजे तक पहली शिप्ट का पेपर होगा, वहीं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली। इसके साथ ही दिसंबर, 2022 टीईई के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने का पोर्टल भी इग्नू ने ओपन कर दिया है।
Indian Army TGC 137 Recruitment 2022
भारतीय सेना ने टीजीसी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम जुलाई 2023 यानी टीजीसी 137 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 नवंबर, 2022 से शुरू हो जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2022 है। भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी अनिवार्य है। उम्मीदवार की उम्र 20 साल से 27 साल तक होनी चाहिए।
India Post Recruitment 2022
डाक विभाग गुजरात पोस्टल सर्कल में मल्टी टास्किंग स्टाफ, पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। आधिकारिक वेबसाइट dopsportsrecruitment.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 नवंबर, 2022 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।
योग्यता
पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट- 12वीं पास और मान्यता प्राप्त कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान से 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट
पोस्टमैन, मेल गार्ड- 12वीं पास के साथ स्थानीय भाषा गुजराती आना अनिवार्य, 60 दिनों का कंप्यूटर सर्टिफिकेट
एमटीएस- 10वीं पास और स्थानीय भाषा यानी गुजराती आना चाहिए
राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन में वैकेंसी
राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन में 125 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर, 2022 है। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ntro.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
कुल पद- 125
साइबर सुरक्षा विश्लेषक- 36
कंसल्टेंट- 33
जोखिम विश्लेषक पोस्ट- 10
आईओएस सुरक्षा शोधकर्ता- 5
एलवीएल कंसल्टेंट- 5 पद
सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर- 4
सिस्टम स्पेशलिस्ट- 3
पावर एंड एनर्जी सेक्टर एलटी और ओटी सिक्योरिटी कंसल्टेंट- 3
बीएफएसआई सेक्टर एलटी सिक्योरिटी कंसल्टेंट- 3
नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर- 2
सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर- 2
टीम लीडर- 2
मोबाइल सुरक्षा शोधकर्ता- 2
रिमोट सेंसिंग डेटा पोस्ट- 2
सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर- 2
जियोस्पेशियल सॉफ्टवेयर इंजीनियर- 2
डाटा एसेंशियल, सेंटर सिक्योरिटी कंसल्टेंट- 2 पद
साइबर सुरक्षा शोधकर्ता- 1
रेड टीम विशेषज्ञ- 1
फर्मवेयर रिवर्स इंजीनियर- 1
सॉफ्टवेयर डेवलपर पोस्ट- 1
सिस्टम स्पेशलिस्ट- 1
नेटवर्क इंजीनियर- 1
क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी कंसल्टेंट- 1
PGIMER में बंपर वैकेंसी
पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) चंडीगढ़ में सीनियर रेजिडेंट, जूनियर, सीनियर के पद पर भर्तियां की जाएंगी। 28 अक्टूबर, 2022 से आवेदन की शुरुआत हो जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर, 2022 रहेगी।
वैकेंसी डिटेल्स
कुल- 137 पद
सीनियर रेजिडेंट- 101 पद
जूनियर / सीनियर- 11 पद
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 1500 रुपए
एससी,एसटी- 800 रुपए
Karnataka Neet UG Counselling
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) में नीट यूजी 2022 काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख है। केईए की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आज शाम साढ़े 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन और फीस जमा कर सकते हैं। होरानाडु और गडिनाडु कन्नड़ उम्मीदवारों के लिए कन्नड़ भाषा परीक्षा 27 अक्टूबर की सुबह 11.30 बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक बैंगलोर में होगी। बता दें कि कर्नाटक नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत 10,945 एमबीबीएस और 3,445 बीडीएस सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।
कैबिनेट सचिवालय में भर्तियां
भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में नौकरी करने का शानदार मौका है। डिप्टी फील्ड ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती निकली है। डीएफओ भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख 21 नवंबर, 2022 है। कुल 15 पद भरे जाएंगे।
डीएफओ की शैक्षणिक योग्यता
बैचलर डिग्री अनिवार्य
आयु सीमा
कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 साल
सैलरी
44,900 रुपए प्रतिमाह
सेलेक्शन प्रोसेस
100 नंबर के दो लिखित पेपर
40 नंबर का इंटरव्यू
DU Admission 2022
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्सेस में एडमिशन के दूसरे राउंड की आज से शुरुआत हो गई है। दूसरे राउंड में खाली सीटों को आज शाम 5 बजे से डिस्प्ले किया जाएगा। 27 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक कोर्स औऱ कॉलेज को लेकर अपनी प्रिफरेंस भरनी पड़ेगी। दूसरी सीएसएएस अलॉटमेंट लिस्ट 30 अक्टूबर, शाम 5 बजे जारी की जाएगी। 31 अक्टूबर सुबह सुबह 10 बजे से 1 नवंबर शाम 5 बजे तक अलॉटमेंट स्वीकार की जाएगी। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन किया जाएगा। ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर है। ग्रेजुएशन एडमिशन का तीसरा राउंड 4 नवंबर, 2022 से शुरू होगा।