यूपी पीईटी की परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर, 2022 को होने जा रही है। दो शिप्ट में पेपर होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा में करीब 37 लाख कैंडिडेट्स शामिल होने जा रहे हैं।

करियर डेस्क : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) कल यानी 15 अक्टूबर, 2022 से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET 2022) का आयोजन करने जा रहा है। 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस एग्जाम के तहत यूपी सरकार की ग्रुप सी की भर्तियों के लिए पात्रता दी जाएगी। आयोग प्रदेशभर में बनाए गए केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित करेगा। एग्जाम से पहले अहम गाइडलाइन जारी की गई है। अगर आप भी यूपी पीईटी एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो इन जरूरी नियमों को जान लें..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैंडिडेट्स के लिए बस सर्विस
15 और 16 अक्टूबर का होने जा रही यूपी पीईटी की परीक्षा में करीब 37 लाख उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं। कैंडिडेट्स की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए कई व्यवस्थाएं भी की गई हैं। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन विभाग की तरफ से छात्रों को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने के लिए 600 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ये बसें मुफ्त में नहीं ले जाएंगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को शुल्क देना होगा।

एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये नियम

  • परीक्षा शुरू होने के समय से आधे घंटे पहले केंद्र पहुंच जाएं। अगर देरी से एग्जाम सेंटर पहुंचते हैं तो अंदर एंट्री से रोका जा सकता है।
  • परीक्षा केंद्र जाने से पहले यह जांच ले कि आपका एडमिट कार्ड पास में है। बिना प्रवेश पत्र एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार अपनी एक वैलिट फोटो आईडी भी पास रखें।
  • एग्जाम हॉल के अंदर मोबाइल फोन, इयरफोन, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ियां या फिर किसी भी तरह की किताब-कॉपी लेकर न जाएं। ऐसे सामान पाए जाने पर आपके ऊपर कड़ा एक्शन लिया जा सकता है।
  • परीक्षा देने के दौरान आस-पास बैठे कैंडिडेट से न तो बात करें और ना ही किसी भी तरह की ताक-झांक करें।
  • परीक्षा केंद्र पर कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है। इसलिए मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करें.
  • एग्जाम समाप्त होने के बाद परीक्षक के आदेश के बाद ही अपनी सीट छोड़ें और कक्ष से बाहर निकलें।

इसे भी पढ़ें
UPTET या CTET कौन सा एग्जाम बेस्ट, समझें करियर के लिहाज किसे चुनना बेहतर


RRB Group D Answer Key 2022: आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की जारी, जानें आपत्ति दर्ज कराने की डेट