जारी कैंलेंडर के अनुसार, तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन (TNPSC) की ओर से 40 से भर्ती परीक्षाओं (recruitment examinations) का आयोजन किया जाएगा।

करियर डेस्क. तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (Tamil Nadu Public Service Commission) ने सरकारी विभागों (government departments) में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। साल 2022 से 2023 तक होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम कैलेंडर ऑफिशियल वेबसाइट www.tnpsc.gov.in पर जारी किया गया है। जारी कैंलेंडर के अनुसार, तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन (TNPSC) की ओर से 40 से भर्ती परीक्षाओं (recruitment examinations) का आयोजन किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब होंगे कौन से एग्जाम
कैलेंडर के अनुसार, TNPSC Group 2 और 2A संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना फरवरी के महीने में जारी की जाएगी। वहीं, TNPSC Group 4 संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा अधिसूचना मार्च 2022 के महीने में जारी की जाएगी। TNPSC सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना जून में TNPSC संयुक्त इंजीनियरिंग सेवा अधिसूचना मार्च के महीने में जारी की जाएगी। इसके अलावा, TNSPC समूह 1 संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा अधिसूचना जून 2022 में जारी की जाएगी। संयुक्त सिविल सेवा समूह -3 परीक्षा अधिसूचना अगस्त 2022 में जारी की जाएगी। 

कब मिलेगा नियुक्ति पत्र
मई, जून और जुलाई में विभिन्न विभागों में कुछ भर्तियों के अभियान के बाद, संयुक्त सिविल सेवा समूह III के लिए परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी। सितंबर 2020 में स्कूल शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति होगी। इसी प्रकार अक्टूबर माह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मनोविज्ञान सह नैदानिक मनोवैज्ञानिक के सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति का आयोजन किया जायेगा। नवंबर में एक दो भर्ती अभियान के बाद, संयुक्त पुस्तकालय सेवाओं में नियुक्ति और तमिलनाडु सामान्य सेवाओं में पर्यटक अधिकारी की नियुक्ति दिसंबर में होगी।

कितने अंकों का होगा एग्जाम
TNPSC के अध्यक्ष ने बताया कि सरकारी सेवाओं में विभिन्न भर्ती के लिए सभी परीक्षाएं पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से प्रश्न पत्र ले जाने वाले वाहनों के साथ की जाएंगी, जिनमें अनियमितताओं को ट्रैक करने के लिए GPS सिस्टम होगा। TNPSC समूह 2A पदों में कुल 5,831 रिक्तियां हैं। ग्रुप-4 पदों में 5,244 रिक्तियां हैं। हालांकि, ये संभावित संख्याएं हैं। रिक्तियों की संख्या बढ़ सकती है। TNPSC द्वारा वर्ष 2022 में 40 से अधिक प्रकार की भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। TNPSC Group 1 परीक्षा तीन भागों में आयोजित की जाती है, प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू। इनमें से, प्रीलिम्स परीक्षा में 300 अंक होते हैं, मुख्य परीक्षा 750 अंकों के लिए होती है और इंटरव्यू 100 अंकों का होता है।

इसे भी पढ़ें- Super 30: अब बिहार के अलावा दूसरे राज्यों के छात्रों को मिलेगा मौका, सुपर 30 का होगा विस्तार 

MPPSC: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया नया कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा