UGC NET December 2025 Answer Key: एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की प्रोविजनल आंसर जारी करने की डेट अनाउंस कर दी है। जानिए UGC NET December 2025 आंसर की कब जारी होगी, डाउनलोड करने का तरीका, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और रिजल्ट कब आएगा।

UGC NET December 2025 Answer Key Release Date: UGC NET दिसंबर 2025 आंसर की को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दे दी है कि UGC NET दिसंबर 2025 की प्रोविजनल आंसर की 15 जनवरी 2026 तक जारी कर दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आंसर की NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।

UGC NET दिसंबर 2025 आंसर की क्यों हैं जरूरी?

यह आंसर की उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसी के जरिए वे अपने सवाल-जवाब का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। साथ ही अगर किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो उसे चुनौती देने का मौका भी मिलेगा।

UGC NET दिसंबर 2025 आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे UGC NET December 2025 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपने लॉगिन डिटेल्स भरने होंगे।
  • डिटेल्स सबमिट करते ही आपकी आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • आंसर की को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी सुरक्षित रखें।
  • आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका

UGC NET December 2025 Answer Key Release Date Official Notice Here

आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

NTA की ओर से साफ किया गया है कि प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने प्रश्न पत्र, रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और सही उत्तर देख सकेंगे। अगर किसी सवाल के उत्तर से उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। हर एक उत्तर को चुनौती देने के लिए 200 रुपये फीस देनी होगी। यह फीस नॉन-रिफंडेबल होगी। सिर्फ वही आपत्तियां मान्य होंगी, जो ऑनलाइन लिंक के जरिए, तय समय में और ठोस सबूत के साथ जमा की जाएंगी तय समय के बाद या किसी और माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा

UGC NET दिसंबर 2025 फाइनल आंसर की और रिजल्ट कब आएगा?

उम्मीदवारों की ओर से मिली सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। इसके बाद NTA फाइनल आंसर की जारी करेगा और उसी के आधार पर UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा कब हुई थी?

UGC NET दिसंबर सेशन की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई अपडेट और जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।