UP BEd Result 2026 आ गया, अब आगे क्या होगा? अच्छे कॉलेज के लिए कितने नंबर जरूरी हैं? रैंक कम आई है तो क्या एडमिशन मिल सकता है? काउंसलिंग कब शुरू होगी? फीस कितनी लगेगी? सरकारी कॉलेज मिलने के चांस कैसे बढ़ेंगे?
UP BEd Low Rank Admission Chances: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी ने आज, 16 जून 2026 को यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) का रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने बीती 31 मई को यह एग्जाम दिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद बहुत से छात्र अपनी ओवरऑल या कैटेगरी रैंक देखकर परेशान हो रहे हैं कि उन्हें मनपसंद कॉलेज मिलेगा या नहीं। लेकिन घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इस बार की मार्किंग स्कीम और सीटों का गणित कुछ ऐसा है कि एवरेज रैंक वालों को भी बढ़िया कॉलेज मिल सकता है। आइए जानते हैं आगे का पूरा प्रोसेस क्या है और आपके लिए कौन सा कॉलेज बेस्ट रहेगा।

UP BEd Result 2026 कहां और कैसे देखें?
- अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.co.in ओपन करें।
- होमपेज पर 'UP BEd JEE Result 2026' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन आईडी (Registration ID), पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड सही-सही दर्ज करें।
- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसका एक प्रिंटआउट या पीडीएफ अपने फोन में सेव करके जरूर रख लें।
- आपके इस स्कोरकार्ड में आपका टोटल मार्क्स, ओवरऑल रैंक, कैटेगरी रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस लिखा होगा। काउंसलिंग के समय इस डॉक्यूमेंट की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ेगी।
यूपी बीएड 2026: मार्किंग स्कीम कैसा रहा है?
- यह प्रवेश परीक्षा कुल दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें उम्मीदवारों को पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होना जरूरी था।
- परीक्षा में कुल मिलाकर 200 बहुविकल्पीय (MCQ) सवाल पूछे गए थे। इसमें पेपर 1 से 100 सवाल और पेपर 2 से भी 100 सवाल शामिल थे।
- परीक्षा के दोनों पेपर्स को मिलाकर यह पूरा एग्जाम कुल 400 नंबरों का था। हर सही जवाब के लिए उम्मीदवारों को पूरे 2 नंबर दिए जाएंगे।
- छात्रों को दोनों पेपर्स को हल करने के लिए कुल 6 घंटे का समय मिला था, यानी पेपर 1 के लिए 3 घंटे और पेपर 2 के लिए भी 3 घंटे की अवधि तय थी।
- इसमें कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। गलत उत्तर देने या किसी सवाल को खाली छोड़ने पर आपके कोई नंबर नहीं कटेंगे, यानी गलत जवाब का स्कोर शून्य (0) रहेगा।
यूपी बीएड 2026 रैंक देखकर घबराने की जरूरत क्यों नहीं?
कई छात्र रिजल्ट देखते ही अपनी रैंक देखकर निराश हो जाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर साल हजारों उम्मीदवार ऐसे होते हैं जिन्हें अपेक्षाकृत कम नंबरों के बावजूद कॉलेज मिल जाता है। इसकी वजह यह है कि सभी छात्र काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लेते, कई उम्मीदवार दूसरी परीक्षाओं में सेलेक्शन होने पर सीट छोड़ देते हैं, हर राउंड में सीटों की स्थिति बदलती रहती है, कॉलेज और कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अलग होती है। यानी सिर्फ रैंक देखकर फैसला करना सही नहीं माना जाता है।
यूपी बीएड रिजल्ट 2026: अच्छे कॉलेज के लिए कितने नंबर जरूरी हो सकते हैं?
हर साल कटऑफ बदलती है, इसलिए कोई फिक्स आंकड़ा नहीं होता है। इस साल 'नो नेगेटिव मार्किंग' होने की वजह से स्टूडेंट्स ने खुलकर सारे सवाल अटेंप्ट किए हैं, जिससे एवरेज स्कोर में थोड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। फिर भी सामान्य तौर पर हाई स्कोर वालों को पसंदीदा विश्वविद्यालय मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। मध्यम स्कोर वाले उम्मीदवारों को भी अच्छे सरकारी या सहायता प्राप्त कॉलेज मिल सकते हैं। कम स्कोर वाले उम्मीदवारों के लिए निजी और अन्य संस्थानों में अवसर बने रहते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि काउंसलिंग के सभी राउंड में भाग लिया जाए।
यूपी बीएड रिजल्ट 2026: अगर दो छात्रों के नंबर बराबर आ जाएं, तो क्या होगा?
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने 'टाई-ब्रेकिंग रूल' बनाया है। अगर काउंसलिंग के दौरान दो या दो से ज्यादा छात्रों के नंबर बिल्कुल एक जैसे (बराबर) आते हैं, तो रैंक तय करने के लिए ये दो नियम अपनाए जाएंगे। सबसे पहले उस कैंडिडेट को ऊपर रखा जाएगा जो उसी यूनिवर्सिटी (बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी) से पढ़ा हुआ है। अगर फिर भी बात नहीं बनती, तो जिस छात्र की उम्र ज्यादा होगी (जो उम्र में बड़ा होगा), उसे मेरिट लिस्ट में हाई रैंक दी जाएगी।
यूपी बीएड रिजल्ट 2026: रिजल्ट के बाद अगला स्टेप क्या है?
रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसी दौरान कॉलेज आवंटन किया जाएगा। काउंसलिंग में उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा, फीस जमा करनी होगी, कॉलेजों का चयन करना होगा और पसंदीदा विकल्प लॉक करने होंगे। इसके बाद मेरिट और सीट उपलब्धता के आधार पर कॉलेज अलॉट किया जाएगा।
UP BEd 2026 काउंसलिंग कब शुरू होगी और फीस कितनी है?
रिजल्ट के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी काउंसलिंग का पूरा टाइमटेबल जारी करने वाली है। नया एकेडमिक सेशन 1 जुलाई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है, इसलिए आपके पास प्रक्रिया पूरी करने के लिए बहुत कम समय बचेगा। यूपी बीएड 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ₹750 है। सीट मिलने पर एडवांस कॉलेज फीस ₹5000 है। यह रकम बाद में कॉलेज एडमिशन फीस में एडजस्ट कर दी जाती है।
यूपी के टॉप बीएड कॉलेज
लखनऊ यूनिवर्सिटी (लखनऊ)
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (झांसी)
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (मेरठ)
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिल्लाखंड यूनिवर्सिटी (बरेली)
डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (आगरा)
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी (गोरखपुर)
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (वाराणसी)
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी (अयोध्या)


