10वीं क्लास (10th result 2022 up board) का रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी कर दिया गया। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in है। छात्र यहां से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

करियर डेस्क. उत्तरप्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं क्लास का रिजल्ट (Up board reult 2022) आज घोषित कर दिया गया है। 10वीं क्लास का रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को बोर्ड की ऑफिशिलयल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा। यूपी बोर्ड में 10वीं का एग्जाम (up board dasvi ka result) में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों के पास होने का प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है। बोर्ड का रिजल्ट इस बार 88.25 फीसदी रहा जो पिछले साल के मुकाबले कम है। हालांकि कोरोना के कारण पिछले बार एग्जाम नहीं हुए थे जिस कारण से आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसा रहा रिजल्ट
10वीं क्लास का रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने घोषित किया। 2022 में हाई स्कूल का परसेंट 88.25 फीसदी रहा है। वहीं, इस बार भी बोर्ड एग्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं, कानपुर के प्रिंस पटेल ने 97. 67 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

कितने फीसदी लड़कियां पास
यूपी बोर्ड के रिजल्ट में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं क्लास में लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 91.69 रहा। जबकि लड़कों के पास होने का प्रतिशत 85.25 रहा है। वहीं, मेरिट लिस्ट की बात करें तो कानपुर के 5 छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। 

10वीं क्लास (up board dasvi ka result) का रिजल्ट कैसे देखें
10वीं क्लास का एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड द्वारा बताई गई वेबसाइट पर जाना होगा। 10वीं क्लास की परीक्षा देने वाले वाले कैंडिडेट्स को हम रिजल्ट देखने के लिए आसान स्टेप्स बता रहा है। कैंडिडेट्स इन्हें फॉलो करके अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

  • छात्र सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा। (10वीं के छात्र केवल 10वीं वाले लिंक पर क्लिक करें)
  • लिंक ओपन होती ही कैंडिडेट्स से डिटेल्स मांगी जाएगी। उसे सब्मिट करें। 
  • डिटेल्स भरते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • स्कोरकार्ड देखने के बाद कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

किन वेबसाइट पर मिलेगा रिजल्ट
10वीं क्लास का रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को बोर्ड की ऑफिशिलय वेबसाइट पर जाना होगा। अगर वेबसाइट में किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो छात्र नीचे दिए गई वेबसाइट से भी अपना रिजल्ट देख पाएंगे। 

  • upresults.nic.in
  • upmsp.edu.in
  • results.upmsp.edu.in

इन प्रश्नों के मिलेंगे पूरे मार्क्स 
कोविड के कारण 2021 में बोर्ड द्वारा जहां परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। वहीं, 2022 में सिलेबस में भी कटौती की गई थी। यूपी बोर्ड ने 10वीं क्लास के सिलेबस को 30 फीसदी कम किया था। ऐसे में अगर कोई सवाल सिलेबस के बाहर का था तो कैंडिडेट्स को उसके पूरे मार्क्स मिलेंगे। लेकिन इसके लिए यह भी तय किया गया था कि छात्र ने उस सवाल को हल किया हो।

इसे भी पढ़ें- UP Board Result 2022: पास होने के लिए हर सब्जेक्ट पाने होंगे इतने नंबर, ये छात्र दे पाएंगे कंपार्टमेंट एग्जाम

UP Board Result 2022: मोबाइल ऐप में भी मिलेगा रिजल्ट, फॉलो करें ये 4 स्टेप्स, मेल ID में आएगा स्कोरकार्ड