UP Board High School Topper List 2026: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83% के साथ किया टॉप। देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट, नाम, मार्क्स, रिजल्ट लिंक और जरूरी डिटेल्स।

UP Board 10th Topper List 2026: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 23 अप्रैल को हाई स्कूल का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित करते हुए टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की, जिसमें इस बार छात्राओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 टॉपर्स लिस्ट और डायरेक्ट लिंक नीचे देखें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

UP Board 10th Result 2026 Link

UP Board High School Topper List 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 2 स्टूडेंट्स ने किया टॉप दोनों लड़कियां

इस साल 10वीं क्लास में दो छात्राओं ने टॉप किया है। सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे नंबर पर बाराबंकी की अदिति रहीं, जिन्होंने 97.50% अंक हासिल किए। वहीं तीसरे स्थान पर तीन छात्रों ने जगह बनाई, सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा, तीनों ने 97.33% अंक हासिल किए हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर्स लिस्ट नीचे देखें-

  • कशिश वर्मा- सीतापुर- 97.83- रैंक 1
  • अंशिका वर्मा- बाराबंकी- 97.83- रैंक 1
  • अदिति- बाराबंकी- 97.50- रैंक 2
  • अर्पिता- सीतापुर- 97.33- रैंक 3
  • ऋषभ साहू- झांसी- 97.33- रैंक 3
  • परी वर्मा- बाराबंकी- 97.33- रैंक 3

UP Board 10th Topper Anshika Verma Makrs: यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर अंशिका के मार्क्स

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर अंशिका वर्मा को गणित में पूरे 100 में से 100 नंबर मिले हैं। इसके अलावा हिंदी और विज्ञान में उन्होंने 99-99 अंक हासिल किए। अंग्रेजी और ड्रॉइंग में 98-98 नंबर प्राप्त किए, जबकि सोशल साइंस में उन्हें 93 अंक मिले हैं। कुल मिलाकर, अंशिका का रिजल्ट शानदार रहा है। अंशिका मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड ने छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स पर लिंक भी एक्टिव कर दिए हैं, जहां से स्टूडेंट्स अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं। फिलहाल ऑनलाइन डाउनलोड किया गया रिजल्ट ही प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में मान्य होगा। अगर परीक्षा से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस साल करीब 27 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षाएं 12 मार्च तक पूरी हो गई थीं और कॉपियों की जांच 4 अप्रैल तक खत्म कर ली गई थी। इसके बाद बोर्ड ने तेजी से रिजल्ट तैयार कर आज इसे जारी कर दिया।

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स को मिलेंगे इनाम

हर साल की तरह इस बार भी टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। मेधावी छात्रों को सम्मान समारोह में बुलाकर उन्हें पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। कुल मिलाकर, यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारते हुए टॉपर्स लिस्ट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।