संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के सिविल सर्विस एग्जाम- 2021 में कुल 685 स्टूडेंट पास हुए। इसमें 508 पुरूष और 177 महिला स्टूडेंट थीं। परीक्षा का परिणाम बीते सोमवार को जारी किया गया था। 

नई दिल्ली। यूपीएसी (सिविल सर्विस एग्जाम) 2021 के परिणाम जारी होने के बाद सभी पास हुए स्टूडेंट्स को मिले कुल अंक भी जारी कर दिए गए हैं। इसमें टॉप करने वाली श्रुति शर्मा को कुल 1105 नंबर यानी 54.56 प्रतिशत अंक मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर रही अंकिता अग्रवाल को 1050 नंबर मिले हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

श्रुति को मेन्स में कुल 1750 अंक में से 932 अंक मिले। इंटरव्यू में 250 अंक में 173 अंक मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर रहीं अंकिता को मेन्स में 1750 अंक में 871 अंक मिले, जबकि इंटरव्यू में 250 अंक में से 179 अंक मिले। तीसरे नंबर पर रही गामिनी सिंगला को इस एग्जाम में कुल 1045 अंक मिले। उन्हें मेन्स में 1750 में से 858 अंक और इंटरव्यू में 250 अंक में से 187 अंक मिले हैं। 

UPSC CSE 2021 में टॉप 10 स्टूडेंट्स को मिले मार्क्स
रैंककैंडिडेट नेममेन्स मार्क्सइंटरव्यू मार्क्सटोटल मार्क्स
1.श्रुति शर्मा 9321731105
2.अंकिता अग्रवाल8711791050
3.गामिनी सिंगला 8581871045
4.ऐश्वर्या वर्मा8601791039
5.उत्कर्ष द्विवेदी 8711651036
6.यक्ष चौधरी 8791541033
7.सम्यक एस. जैन8381931031
8.इशिता राठी 8621681030
9.प्रीतम कुमार- OBC8292011030
10.हरकीरत सिंह रंधावा 8311951026

मेरिट रैंकिंग के लिए सात पेपर के नंबर जुड़ते हैं
बता दें कि यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा कुल 1750 अंक की होती है। इसमें मेन्स यानी मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते है। हालांकि, आखिरी मेरिट रैंकिंग के लिए केवल सात पेपर के मार्क्स ही जोड़े जाते हैं। इन 7 पेपर में प्रत्येक 250 अंक के होते हैं। सी-सैट के शेष दो पेपर के लिए स्टूडेंट को हर साल यूपीएससी की ओर से तय किए गए न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं, इंटरव्यू 250 अंक का होता है। 

तीन चरणों में होती है परीक्षा 
सिविल सर्विस एग्जाम हर साल तीन चरणों में आयोजित होती है। प्री, मेन और इंटरव्यू। इस परीक्षा के जरिए देशभर से आईएएस यानी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, आईएफएस यानी इंडियन फॉरेन सर्विस और आईपीएस यानी इंडियन पुलिस सर्विस सहित अन्य केंद्रीय अधिकारी सेलेक्ट होते हैं। 

यह भी पढ़ें: 

पढ़ाई के दौरान चली गई आंखों की रोशनी, प्री में मां ने तो मेंस में दोस्त ने लिखी आंसरशीट, UPSC में 7वीं रैंक 

घोटाला एक्सपोज करने पर PCS रिंकू को मारी 7 गोली, जबड़ा टूटा, 1 आंख-1 कान खराब, अब UPSC क्रैक कर दिखाया हौसला