WB 12th Result 2026 Out: WB 12th Result 2026 जारी हो चुका है। इस साल 91.23 % छात्र पास हुए हैं। जानें West Bengal HS Result 2026 चेक करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक, DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड प्रक्रिया और पास प्रतिशत की पूरी जानकारी।

West Bengal Class 12 Result 2026 Out: पश्चिम बंगाल बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने आज, 14 मई 2026 को हायर सेकेंडरी यानी कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 91.23 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है। सुबह 10:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की औपचारिक घोषणा की गई, जबकि छात्रों के लिए ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक 11 बजे एक्टिव कर दिया गया। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

WB HS Result 2026 Direct Link

WBCHSE West Bengal HS Result 2026 Toppers Names: पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट टॉपर्स, टॉप 10 में 64 स्टूडेंट्स

जारी पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2026 के अनुसार इस साल 99.2% मार्क्स हासिल कर अधरितो पाल स्टेट टॉपर बन गए हैं। उन्हें 500 में से 496 अंक मिले हैं। सेकंड टॉपर्स में तीन स्टूडेंट्स शामिल हैं- कृष्णो कुंडू, हृतोब्रोतो नाथ, परिखितो जिन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। इस वर्ष 64 छात्र टॉप 10 लिस्ट शामिल हैं। जिसमें 56 लड़के और 8 लड़कियां हैं। नीचे देखें टॉपर्स लिस्ट-

  • पहला स्थान: अधरितो पाल- 500 में से 496 अंक (99.2%)
  • दूसरा स्थान- कृष्णो कुंडू, हृतोब्रोतो नाथ, परिखितो- 500 में से 495 अंक (99%)

WBCHSE West Bengal HS Result 2026 Overall Pass Percentage: इस साल का कुल पास प्रतिशत

कुल पास प्रतिशत 91.23% रहा, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 89.79% और महिला पास प्रतिशत 92.47% रहा। यानि लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से काफी बेहतर है।

WB HS Result 2026 Out: कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?

इस बार पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी परीक्षा में करीब 7.1 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें 6.35 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं राज्य के 23 जिलों के 6,837 स्कूलों से परीक्षा में बैठे थे। परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। 

WB HS Result 2026 Out: रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश, धैर्य रखें छात्र

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला और ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो गई, इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें। ऑनलाइन मार्कशीट देखने के लिए रोल नंबर जरूरी होगा। छात्र अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं-

wbchse.wb.gov.in

result.wb.gov.in

WB HS Result 2026 Out: ऐसे डाउनलोड करें पश्चिम बंगाल 12वीं मार्कशीट

रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

  • आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट wbchse.wb.gov.in या result.wb.gov.in खोलें।
  • “WB HS Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर डिजिटल मार्कशीट दिखाई देगी।
  • PDF डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  • छात्रों को सलाह दी गई है कि ओरिजिनल मार्कशीट मिलने तक प्रिंटआउट संभालकर रखें।

WB HS Result 2026 Out: DigiLocker से भी मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

WBCHSE ने इस बार DigiLocker के जरिए भी डिजिटल दस्तावेज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। छात्र मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। DigiLocker पर रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका नीचे देखें-

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।
  • Education/Board Documents विकल्प चुनें।
  • WBCHSE सेलेक्ट करें।
  • रोल नंबर और परीक्षा वर्ष दर्ज करें।
  • डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
  • अगर किसी छात्र का अकाउंट नहीं है, तो वह Aadhaar-linked मोबाइल नंबर की मदद से नया अकाउंट बना सकता है।

WB HS Result 2026 Out: पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

बोर्ड की ओर से जारी नियमों के अनुसार छात्रों को हर विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। सिर्फ कुल अंक ही नहीं, बल्कि थ्योरी और प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट दोनों में अलग-अलग न्यूनतम 30 प्रतिशत स्कोर करना जरूरी रखा गया है। यानी किसी एक हिस्से में कम अंक आने पर छात्र को असफल माना जा सकता है।

WB HS Result 2026 Out: आज से ही मिलेंगी ओरिजिनल मार्कशीट

WBCHSE ने घोषणा की है कि मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी आज 14 मई को सुबह 11 बजे से राज्य के 56 वितरण केंद्रों के जरिए स्कूलों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद छात्र अपने स्कूल से ओरिजिनल दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।