Hindi Meaning in English: क्या आप जानते हैं हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? क्या हर शब्द का ट्रांसलेशन इंग्लिश में बदल जाता है? लैंग्वेज नाम ट्रांसलेट होते हैं या नहीं? जानिए आखिर इंग्लिश ग्रामर में इसके लिए क्या नियम हैं।

Hindi Meaning in English: इन दिनों सोशल मीडिया रील्स पर एक सवाल वायरल हो रहा है, जिसमें लोग पूछ रहे हैं कि हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? या Hindi ka English meaning kya hai? यह सवाल फनी वे में पूछा जा रहा है, लेकिन क्या आप सचमूच जानते हैं कि हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? जानिए आखिर लैंग्वेज नेम को लेकर इंग्लिश ग्रामर में इसके लिए क्या नियम हैं। पूरी दुनिया के लिए नियम एक समान हैं या भारत में इसके लिए कुछ अलग नियम हैं। पूरी डिटेल पढ़ें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिंदी का अंग्रेजी में मतलब क्या है?

हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं यह सवाल असल में कंफ्यूजन क्रिएट करने के लिए और हंसने-हंसाने के लिए पूछा जा रहा है। ऐसे सवाल अचानक पूछे जाने से लोग कंफ्यूज हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि इस सवाल का जवाब तो उन्हें आता ही नहीं हैं, जबकि इस सवाल का जवाब सभी को पता है और बहुत ही सिंपत है। दरअसल हिंदी को अंग्रेजी में Hindi ही कहते हैं। बस लिखने में अंग्रेजी और हिंदी शब्द के अनुसार स्पेलिंग चेंज हो जाती है। यानि इसका कोई अलग ट्रांसलेशन नहीं होता, क्योंकि यह एक भाषा (Language) का नाम है। जैसे इंग्लिश, फ्रेंच या जर्मन एक लैंग्वेज हैं, वैसे ही हिंदी भी एक लैंग्वेज है और इन्हें इंग्लिशमें भी वैसे ही लिखा जाता है।

लैंग्वेज नेम को लेकर लोग क्यों कन्फ्यूज होते हैं?

कई लोग सोचते हैं कि हर शब्द का इंग्लिश में अलग मतलब होता है। लेकिन आपको बता दें कि लैंग्वेज नेम का डायरेक्ट ट्रांसलेशन नहीं होता। इसलिए हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं, सवाल थोड़ा कन्फ्यूजिंग लग सकता है, लेकिन इसका जवाब सिंपल है।

इंग्लिश ग्रामर में लैंग्वेज नेम को लेकर नियम क्या हैं?

बेसिक इंग्लिश ग्रामर के नियम के अनुसार लैंग्वेज के नाम कभी भी ट्रांसलेट नहीं होते, इसलिए हिंदी को Hindi, इंग्लिश को English, स्पेनिश को Spanish ही लिखा जाता है। इसमें कोई बदलाव नहीं होता क्योंकि यह एक लैंग्वेज का प्रोपर नेम है। यह नियम पूरी दुनिया में एक समान है। इसलिए अब जब कोई आपसे मजाक में भी पूछे की हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं, तो कंफ्यूज न हों और पूरे कान्फिडेंस के साथ जवाब दें।