Ashok Mittal Kon Hai: AAP ने राज्यसभा में बड़ा बदलाव करते हुए राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर बनाया है। जिसके बाद से अशोक मित्तल सुर्खियों में हैं। जानिए कौन हैं अशोक मित्तल, उनका बैकग्राउंड और एजुकेशन क्वालिफिकेशन और डिग्रियां।
Who is Ashok Mittal: आम आदमी पार्टी (AAP) में हाल ही में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर रहे राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की जगह अब अशोक मित्तल (Ashok Mittal) को यह जिम्मेदारी दी गई है। इस फैसले के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बदलाव के बाद अशोक मित्तल सुर्खियों में आ गए हैं, सभी जानना चाहते हैं कि अशोक मित्तल कौन हैं, जानिए अशोक मित्तल का बैकग्राउंड, एजुकेशन क्वालिफिकेशन समेत रोचक बातें।
अशोक मित्तल कौन हैं? (Ashok Mittal Kon Hai)
राघव चड्ढा को रिप्लेस करने वाले अशोक मित्तल कौन हैं, जानना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि अशोक मित्तल सिर्फ नेता ही नहीं, बल्कि एक सफल कारोबारी और शिक्षाविद भी हैं। अशोक मित्तल पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। वे देश की बड़ी यूनिवर्सिटी Lovely Professional University (LPU) के फाउंडर चांसलर हैं और प्रोफेशन से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भी रह चुके हैं। यानी उनका अनुभव राजनीति के साथ-साथ एजुकेशन और बिजनेस, दोनों फील्ड में मजबूत रहा है।

ये भी पढ़ें- 22 साल में CA, हार्वर्ड रिटर्न... जानिए राघव चड्ढा के पास कितनी डिग्री
अशोक मित्तल कितने पढ़े-लिखे हैं, कितनी डिग्रियां (Ashok Mittal Education Qualification)
अशोक मित्तल का संबंध पंजाब के जालंधर से है। राघव चड्ढा की तरह ही अशोक मित्तल भी काफी पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से कानून (Law) की पढ़ाई की है। साथ ही उन्हें अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट (Honoris Causa) भी मिल चुकी है। यानी अशोक मित्तल के पास शानदार एजुकेशनल डिग्रियां हैं।

अशोक मित्तल को मिल चुके हैं कई सम्मान (Ashok Mittal Achievements Awards)
अशोक मित्तल को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें इंडियन रेड क्रॉस अवॉर्ड, पंजाब गौरव अवॉर्ड, शिक्षा रत्न अवॉर्ड, नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड मिल चुके हैं। इन सब वजहों से उनकी पहचान सिर्फ एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक शिक्षाविद और समाजसेवी के तौर पर भी बनी है।
ये भी पढ़ें- ‘खामोश किया गया, हारा नहीं’-राघव चड्ढा के वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस, AAP में क्या चल रहा अंदरूनी खेल?
