- Home
- Career
- World Hindi Day 2026 Facts: हिंदी की ताकत और दुनिया भर में पहचान से जुड़े 30+ रोचक फैक्ट्स
World Hindi Day 2026 Facts: हिंदी की ताकत और दुनिया भर में पहचान से जुड़े 30+ रोचक फैक्ट्स
World Hindi Day Interesting Facts: हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिन उस भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है, जिसने हिंदी को भारत से निकलकर पूरी दुनिया तक पहुंचाया। विश्व हिंदी दिवस पर जानिए हिंदी से जुड़े 30+ रोचक फैक्ट्स।
17

Image Credit : Getty
विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी
- हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
- इसी दिन 1975 में नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ था।
- 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आधिकारिक तौर पर 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस घोषित किया।
- विश्व हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।
- 14 सितंबर को मनाया जाने वाला हिंदी दिवस, विश्व हिंदी दिवस से अलग है।
- हिंदी दिवस 1949 में हिंदी को राजभाषा अपनाने की याद में मनाया जाता है।
- पहला आधिकारिक हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
DID YOU
KNOW
KNOW
?
हिंदी में पहली बार
हिंदी की पहली किताब प्रेम सागर 1805 में लल्लूलाल ने लिखी, पहला अखबार उदंत मार्तंड 1826 में और पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र 1913 में बनी।
27
Image Credit : Getty
हिंदी का ऐतिहासिक सफर
- 1881 में बिहार पहला राज्य बना जिसने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया।
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 में देवनागरी लिपि में हिंदी को संघ की राजभाषा कहा गया
- महात्मा गांधी ने 1918 के हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी को “हृदय की भाषा” कहा।
- 1977 में अटल बिहारी वाजपेयी संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता बने।
37
Image Credit : Getty
दुनिया में हिंदी का दबदबा
- हिंदी दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
- इसके 36 करोड़ से ज्यादा मूल वक्ता हैं।
- फिजी में हिंदी राजभाषा है, जबकि मॉरीशस, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, नेपाल जैसे देशों में यह आम बोलचाल की भाषा है।
- 30 से ज्यादा देशों और 100+ विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है।
- अमेरिका में ही 150 से ज्यादा संस्थानों में हिंदी सिखाई जाती है।
47
Image Credit : Getty
हिंदी की भाषाई खासियत
- हिंदी एक इंडो-यूरोपीय भाषा है, जिसका विकास संस्कृत से अपभ्रंश के रास्ते हुआ।
- देवनागरी लिपि में 52 वर्ण होते हैं और हर वर्ण की अपनी स्पष्ट ध्वनि होती है।
- हिंदी को जैसा लिखा जाता है, वैसा ही बोला जाता है, इसलिए इसे सीखना आसान माना जाता है।
- संस्कृत, फारसी और अरबी शब्दों के मेल से हिंदी एक संपर्क भाषा बनी।
- हिंदी के कई शब्द इंग्लिश में शामिल हैं जैसे- Guru, Jungle, Loot, Pajama, Thug, Avatar।
57
Image Credit : Getty
साहित्य और मीडिया में हिंदी
- पहली हिंदी किताब ‘प्रेम सागर’ (1805) लल्लूलाल ने लिखी।
- पहला हिंदी अखबार ‘उदंत मार्तंड’ (1826) कलकत्ता से निकला।
- पहली हिंदी फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र (1913) थी।
- पहली साउंड हिंदी फिल्म आलम आरा (1931) बनी।
- 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।
67
Image Credit : Getty
डिजिटल युग में हिंदी
- 2016 में हिंदी ऑनलाइन न्यूज पाठकों की संख्या 5.5 करोड़ थी, जो तेजी से बढ़ी।
- आज करीब 66% भारतीय हिंदी बोलते हैं और 77% हिंदी समझते हैं।
- ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 900 से ज्यादा हिंदी शब्द शामिल हैं, जैसे जुगाड़, चड्डी, भेल पूरी।
- फोरवो ऐप पर 14,700 से ज्यादा हिंदी शब्दों का उच्चारण मौजूद है।
77
Image Credit : Getty
हिंदी से जुड़ी कुछ और रोचक बातें
- अमीर खुसरो को खड़ी बोली की शुरुआत करने वालों में माना जाता है।
- हिंदी संविधान की 22 अनुसूचित भाषाओं में शामिल है।
- मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में हो रही है।
- ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर में ‘नारी शक्ति’ (2017) शामिल रहा।
- हिंदी भारत की विविधता को जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।
Latest Videos

