आज पूरी दुनिया में विश्व डाक दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय डाक का इतिहास भी बेहद रोचक रहा है। भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टल नेटवर्क है। वर्ल्ड पोस्ट डे के मौके पर आइए जानते हैं इससे जुड़ी खास जानकारियां.. 

करियर डेस्क: हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस (World Post Day 2022) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य डाक विभाग की भूमिका से लोगों को अवगत कराना है। वैश्विक सामाजिक और आर्थिक विकास में डाक विभाग के योगदान को लोगों तक पहुंचाना इस दिन का मकसद है। हर साल करीब 150 से ज्यादा देश इस दिन को मनाते हैं। कई देशों में आज के दिन अवकाश रहता है। विश्व डाक दिवस पर आइए जानते हैं इससे जुड़े 10 रोचक सवालों के जवाब...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. हर साल 9 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व डाक दिवस?
जवाब- 9 अक्टूबर, 1874 को स्विट्जरलैंड में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की शुरुआत हुई थी।

2. विश्व में पहली बार कब और कहां मनाया गया था विश्व डाक दिवस?
जवाब- जिस दिन यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना हुई थी, उसी तारीख पर यानी 9 अक्टूबर, 1969 में जापान के टोक्यो में पहली बार विश्व डाक दिवस मनाया गया था।

3. इस साल विश्व डाक दिवस की थीम क्या है?
जवाब- विश्व डाक दिवस 2022 की थीम 'पोस्ट फॉर प्लेनेट' रखी गई है।

4. दुनिया का सबसे पहला एयरमेल कहां और कब शुरू हुआ था?
जवाब- दुनिया का सबसे पहला एयरमेल भारत में शुरू हुआ था। 18 फरवरी, 1911 को फ्रांसीसी पायलट हेनरी पेक्वेट ने फ्लाइट से उड़ाया था। 

5. भारत में पहला डाकघर कब स्थापित किया गया था?
जवाब- भारत में पहला डाकघर साल 1774 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने स्थापित किया था।

6. भारत में कब शुरू हुआ था मनी ऑर्डर सिस्टम और स्पीड पोस्ट?
जवाब- भारत में 1880 में मनी ऑर्डर सिस्टम और इसके छह साल बाद 1886 में स्पीड पोस्ट की शुरुआत हुई थी।

7. जब भारत में डाकघर शुरू हुआ था तब इसका कितना चार्ज लिया जाता था?
जवाब- भारत में जब पहली बार डाकघर की शुरुआत हुई थी, तब प्रति 100 मील दो आना चार्ज किया गया था।

8. भारत की आजादी के वक्त देश में कितने पोस्ट ऑफिस थे?
जवाब- भारत में आजादी के समय कुल 23 हजार 344 पोस्ट ऑफिस थे।

9. भारत की आजादी के बाद पहला आधिकारिक डाक टिकट जब जारी किया गया था?
जवाब- आजादी के बाद भारत का पहला आधिकारिक डाक टिकट 21 नवंबर, 1947 को जारी हुआ था।

10. भारतीय डाक टिकट पर क्या-क्या दर्शाया गया था?
जवाब- भारतीय डाक टिकट पर 'जय हिंद' का नारा और राष्ट्रध्वज दर्शाया गया था। 

इसे भी पढ़ें
UPSC इंटरव्यू के ट्रिकी सवाल: बताइए गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना कौन सा अपराध?

नर-मादा दोनों पिलाते हैं अपने बच्चे को दूध, बताओ ऐसा कौन सा जीव? UPSC Interview के ट्रिकी सवाल