बुधवार का आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की रस्मों की शुरुआत हुई। खबरों की मानें तो पहले दोनों ने गणेश पूजाकी इसके बाद मेहंदी सेरेमनी का आयोजन शुरू हुआ।

मुंबई. अब चूंकि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए है तो फैन्स के साथ बॉलीवुड सेलेब्स का भी उत्साह बढ़ गया है। बुधवार को आलिया-रणबीर की शादी की रस्मों की शुरुआत गणेश पूजा के साथ हुई। अब खबर हैं कि दोनों की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा। आरके स्टूडियो में होने वाले इस फंक्शन में शामिल होने के लिए कपूर फैमिली कारों में सवार होकर वहां के लिए निकल गई है। बता दें कि गणेश पूजा रणबीर-आलिया के वास्तु अपार्टमेंट में हुई थी। इसी बीच खबर है कि शादी के बाद रणबीर-आलिया काम से करीब 15 दिन का ब्रेक लेंगे। इसके पीछे की वजह भी सामने आई है। दरअसल, शादी के बाद दोनों को पंजाबी रीति-रिवाज से जुड़ी कुछ रस्मों को निभाना होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


चौंका चारधाना सहित निभानी होगी कई रस्में
वैसे तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग करनी है, लेकिन खबर है शादी के बाद वे 15 दिनों तक कोई शूट नहीं कर पाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बतौर पंजाबी दुल्हन आलिया को घर पर ही कई सारी रस्मों को अदा करना होगा। इसमें चौंका चारधाना सहित अन्य कई रस्में शामिल है। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी रीति-रिवाज के हिसाब से दूल्हा-दुल्हन चार दिनों तक एक कमरे में रहते हैं और एक पूजा करते है, जो उन्हें हर सुबह करनी होती है। चौथे दिन वे नहाकर तैयार होते है और सत्य नारायण की पूजा में बैठते हैं। उसके बाद दूल्हा, दुल्हन को लाल रंग का सिंदूर लगाता है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आलिया की होने वाली सास नीतू सिंह सभी रस्मों को निभाने के लिए काफी उत्सुक है और वे बहू के घर आने का इंतजार कर रही है। 


आलिया-रणबीर लेंगे 17 को फेरे
अभी तक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 17 अप्रैल को फेरे लेंगे। वैसे तो पहले यह प्रोग्राम कृष्णा राज हाउस में ही होना था, लेकिन वहां फिलहाल कंस्ट्रक्शन का पूरा नहीं हो पाया है, इसलिए फेरों की रस्म वास्तु अपार्टमेंट में ही होगी। बता दें कि शादी में कपल डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए कपड़े पहेंगे। दोनों ही इंडियन अटायर में नजर आएंगे। खबर है कि आलिया गुलाबी रंग का हैवी लहंगा कैरी करेंगी वहीं, रणबीर शेरवानी पहनने वाले है। 

ये भी पढ़ें
PHOTOS: रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी में सजधज कर पहुंची नीतू सिंह, मल्टी कलर साड़ी-हैवी नेकलेस में आई नजर

आलिया-रणबीर की मेहंदी में सजधज कर पहुंचीं कपूर सिस्टर्स, यलो में करिश्मा तो व्हाइट में खूबसूरत लगीं करीना

कपूर खानदान में शामिल हो रही आलिया भट्ट, करीना के परदादा के परिवार की इन बहुओं को कभी देखा है आपने

बेटे रणबीर कपूर की शादी की खुशी में कार में ही नाचने लगीं नीतू सिंह, दूल्हे की बहन-भांजी का दिखा स्वैग

फेरों से पहले इस शख्स ने रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को दिया खास तोहफा, इशारों-इशारों में लगा दी शादी पर मुहर

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी की डेट, कहां होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन, कौन-कौन गेस्ट होगा शामिल, जानें सबकुछ