डायरेक्टर जोया अख्तर स्टार किड्स के साथ फिल्म  द आर्चीज बना रही है। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर डेब्यू कर रहे है। इनके साथ ही एक नाम और भी जुड़ा है और वो है अमिताभ बच्चन का नाती अगस्त्य नंदा का। 

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार किड्स की धीरे-धीरे एंट्री हो रही है। कुछ साल पहले सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने इंडस्ट्री में कदम रखा था। अब शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) भी डेब्यू करने जा रही है। इनके साथ एक नाम और सामने आया है और वो है अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) का नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda)। यूं को अगत्स्य नंदा के फिल्मों में डेब्यू को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं थी लेकिन अब बिग बी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि उनका नाती इंडस्ट्री में कदम रख रहा है अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। बता दें कि अगस्त्य डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर सीमा कागती ने फिल्म की शूटिंग को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने पोस्ट के जरिे बताया था कि जोया की फिल्म द आर्चीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग ऊटी में की जा रही है। इसके अलावा ऊटी के आसपास के हिल स्टेशन पर भी कुछ सीन्स फिल्माए जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अमिताभ बच्चन की एक्साइटमेंट
आपको बता दें कि अपने नाती को पर्दे पर देखने के लिए अमिताभ बच्चन काफी एक्साइटेड है। उन्होंने ट्वीट के जरिए अपने नाती अगस्त्य नंदा को बधाई दी। उन्होंने लिखा- अगस्त्य.. तुम्हारी लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है। और हमारे लिए इससे बड़ी खुशी और कुछ नहीं हो सकती। मेरा आशीर्वाद, प्यार और शुभकामनाएं तुम्हारे साथ है। अच्छा करो और झंडा ऊंचा रखो। अपी पोस्ट के जरिए उन्होंने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर के डेब्यू की ओर भी इशारा किया। आपको बता दें कि ये तीनों फिल्म में लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे है। फिल्म में अगस्त्य जहां आर्ची एंड्रयूज का किरदार निभा रहे है वहीं सुहाना वेरोनिका और खुशी बेट्टी के रोल में नजर आएंगी।

Scroll to load tweet…


कपूर खानदान से ताल्लुक रखता है अगस्त्य नंदा 
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का नाती बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान कपूर खानदान से ताल्लुक रखता है। दरअसल, अगस्त्य बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर की बेटी रितु नंदा का पोता और बिजनेसमैन निखिल नंदा का बेटा है। बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन नंदा, निखिल की पत्नी है। अगस्त्य ने विदेश में पढ़ाई की है और वे लाइमलाइट में ज्यादा रहना पसंद नहीं करते है। हालांकि, वे अपने नाना अमिताभ बच्चन और मामा अभिषेक बच्चन के काफी करीब है। 

ये भी पढ़ें
बोल्डनेस में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात देती है श्वेता तिवारी की बेटी, पलक के किलर लुक ने बढ़ाया पारा

एक के ऊपर एक पैंट पहने दिखीं उर्फी जावेद, अजीबोगरीब ड्रेस देख एक बोला- ये तो स्टेपनी का जुगाड़ है

सनी देओल की एक्ट्रेस ने अच्छा भला करियर छोड़ इनसे की शादी, पर 9 साल में ही हो गया तलाक, अब है 2 बच्चों की मां

कम वजन और पिचके गाल में शाहरुख खान को पहनाना हुआ मुश्किल, इफ्तार पार्टी में शिल्पा शेट्टी ने गिराई बिजली

जब कैंसर का पता चलने पर उजड़ गई संजय दत्त की दुनिया, छा गया था अंधेरा, इनके बारे में सोच घंटों रोए भी