अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में मनाया। सोशल मीडिया पर जन्मदिन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अदाकारा ने इस खास मौके के लिए बेहद ही खूबसूरत आउटफिट चुना था।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 1 मई को अपना 34वां जन्मदिन फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मनाया। उनके बर्थ डे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर कोई जानना चाहता है कि एक्ट्रेस ने जो ड्रेस पहनी है उसकी कीमत क्या है। बर्थ डे पर विराट कोहली (Virat kohli) की हमसफर ने फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट पहन रखा था। इसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थ डे सेलिब्रेशन की तीन तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वो केक खाती हुई नजर आ रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में वो कैमरे को देखकर मुस्कुराती हुईं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अदाकारा ने लिखा,'मैं खुश, अधिक प्यार, अधिक समझ, खुद को कम गंभीरता से लेना, अधिक सुनना, कम में खुशी ढूंढना, बेहतर जाने में सक्षम, खुद को, दूसरों को और परिस्थितियों को अधिक स्वीकार करना, अधिक सुंदर महसूस करना, भावनाओं को व्यक्त करना महसूस करती हूं।'

उन्होंने आगे लिखा,'मेरी सराहना करना, दूसरों के ऊपर अपनी राय को महत्व देना, यह पुराना हो रहा बिजनेस बढ़िया चल रहा है! सभी को इसे आजमाना चाहिए। आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद जो आपने मुझे भेजा है। मैं बहुत आभारी हूँ।

View post on Instagram

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मैं अपने जन्मदिन पर केक का सबसे बड़ा टुकड़ा खाया। जैसा होना चाहिए। 

अनुष्का ने बर्थ डे पर करीब 50 हजार की ड्रेस पहनी थी

अब बात करते हैं अदाकारा के ड्रेस की कीमत और ब्रैंड की। अनुष्का ने अपने बर्थ डे पर 'Zimmermann'ब्रैंड की ड्रेस को पहना था। इस ड्रेस की कीमत 650 डॉलर यानी 49,740 रुपए है। जानकर हैरान रह गए ना। आप और हम इतनी महंगी ड्रेस पहनने की सोच भी नहीं सकते हैं। लेकिन विराट की पत्नी के लिए यह आम बात है। 

View post on Instagram

अनुष्का शर्मा इस मूवी में आएगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का अगली बार फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखाई देंगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में वह महिला क्रिकट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी का किरदार में नजर आएंगी।

और पढ़ें:

Bhool Bhulaiyaa 2 का टाइटल सॉन्ग आउट, कार्तिक आर्यन का स्वैग देख फैंस बोले-मोस्ट हैंडसम बाबा

Mithun Chakraborty की हुई सर्जरी, इस बीमारी से थे पीड़ित, बेटे ने दी बड़ी जानकारी

EID 2022:सारा अली खान से नरगिस फाखरी तक, ईद के लिए इन बॉलीवुड सेलेब्स से लें टिप्स