मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti singh) और हर्ष लिंबाचिया हाल ही में माता-पिता बने हैं। दोनों की जिंदगी में नन्हे से राजकुमार का आगमन हुआ है। वहीं, भारती सिंह के बेटे की पहली झलक देखने के लिए फैंस बेताब हैं। 

मुंबई. लोगों को हंसाने वाली भारती सिंह इन दिनों बेहद ही खुश हैं। हो भी क्यों ना उनकी जिंदगी में एक नन्हे से राजकुमार ने जो दस्तक दी है। 3 अप्रैल को मशहूर कॉमेडियन मां बनी। उन्होंने मां बनने तक की जर्नी किसी से छुपाया नहीं, बल्कि अपने हेल्थ और शूटिंग से जुड़ी हर अपडेट अपने फैंस के साथ साझा करती रहीं। आज यानी 7 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई जिसके बाद वो पैपराजी के सामने आईं। हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) अपने बच्चे को गोद में उठाए हुए नजर आए। वहीं, भारती सिंह हमेशा की तरह बेहद ही क्यूट लग रही थी। तीनों को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। कपल के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की खुशी साफ जाहिर हो रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारती सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जब बाहर आईं तो उन्होंने घर जाने के लिए बेहद खूबसूरत ड्रेस का चुना किया था। वो वाइन कलर के वनपीस में नजर आई। उनपर ये कलर बेहद सूट कर रहा था। उन्होंने बालों का पोनी टेल बनाया था और पिंक लिपिस्टिक से लुक को पूरा करती दिखीं। वहीं, हर्ष लिंबाचिया डार्क ब्लू शर्ट और जींस पहने दिखाई दे रहे हैं। 

भारती सिंह के चेहरे पर झलक रही थी खुशी

हालांकि बच्चे का चेहरा कपल ने नहीं दिखाया और ना ही पैपराजी के सवालों का जवाब दिया। इतना जरूर बताया कि वो बहुत खुश हैं। भारती ने पैपराजी से भी पूछा आपलोग खुश हैं ना। तब पैपराजी ने कहा कि हम अंकल और मामा बनकर बहुत खुश हैं। विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है।

View post on Instagram

फैंस भारती और हर्ष पर लुटा रहे हैं प्यार

भारती सिंह पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'मैं गारंटी दे रहा हूं ये बेस्ट पैरेंट्स बनेंगे।' एक और फैंस ने लिखा,'कोई हर्ष को देखो...पति और पिता हो तो ऐसा।'इसके साथ ही फैंस दोनों को माता-पिता बनने पर खूब बधाई भी दे रहे हैं। 

बता दें कि साल 2017 में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी हुई थी। दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। हर्ष जहां गुजराती परिवार से आते हैं वहीं, भारती सिंह पंजाबी हैं। शूटिंग सेट पर दोनों के नोकझोंक लोगों को खूब पसंद आते हैं। 

और पढ़ें:

रणबीर की होने वाली दुल्हनिया का 5 लड़कों के साथ जुड़ चुका है नाम, एक को तो बेहद क्यूट मानती थी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धूम, फ्लॉप की लिस्ट में रणबीर की दुल्हनिया की सिर्फ 2 फिल्में

नयनतारा समेत साउथ की ये 5 एक्ट्रेसेस जिनका फिल्मों में चलता है 'राज', एक साल में की इतनी फिल्में