बंगाली फिल्मों के दिग्गज एक्टर सौमित्र चटर्जी (soumitra chatterjee) इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को उनका हीमोग्लोबिन काउंट थोड़ा कम होने के बाद रक्त चढ़ाया गया। 25 दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद से उनका कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों में से एक ने कहा कि 85 वर्षीय एक्टर का हीमोग्लोबिन आंतरिक रक्तस्राव के कारण गिर गया था, जो अब रक्त चढ़ाने के बाद स्थिर हो रहा है, जबकि डॉक्टर उन्हें एक और डायलिसिस देने पर विचार कर रहे हैं।

मुंबई. बंगाली फिल्मों के दिग्गज एक्टर सौमित्र चटर्जी (soumitra chatterjee) इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को उनका हीमोग्लोबिन काउंट थोड़ा कम होने के बाद रक्त चढ़ाया गया। 25 दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद से उनका कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों में से एक ने कहा कि 85 वर्षीय एक्टर का हीमोग्लोबिन आंतरिक रक्तस्राव के कारण गिर गया था, जो अब रक्त चढ़ाने के बाद स्थिर हो रहा है, जबकि डॉक्टर उन्हें एक और डायलिसिस देने पर विचार कर रहे हैं। बुधवार से यह तीसरा डायलिसिस होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


डॉक्टर ने कहा- खून चढ़ाने के बाद उनके प्लेटलेट्स बढ़ गए हैं। चूंकि रक्तस्राव के कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ हल्के परिवर्तन हुए हैं, इसलिए हम उन्हें डायलिसिस दे सकते हैं। दिग्गज एक्टर पिछले सप्ताह से वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों ने बताया था कि पिछले तीन दिनों की तुलना में उनकी हालत स्थिर है, इसलिए 30 अक्टूबर को उनका डायलिसिस नहीं करने का फैसला किया गया था। उनकी स्थिति के आंकलन करने के बाद हम इस बारे में आगे विचार करने का फैसला किया गया था।