वेब सीरीज आश्रम ने त्रिधा चौधरी लाइमलाइट में आने वाली त्रिधा चौधरी इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही है। उन्होंने टू-पीस बिकिनी पहने अपनी फोटो शेयर की है। 

मुंबई. बॉबी देओल ( Bobby Deol) की वेब सीरीज आश्रम (Aashram) ने खूब सुर्खियां बंटोरी और इसके साथ ही इसमें काम करने वाली हीरोइन त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) ने भी खूब लाइमलाइट बंटोरी थी। फिल्म में त्रिधा ने बॉबी संग जमकर इंटीमेट सीन्स दिए थे। वैसे, आपको बता दें कि त्रिधा रियल लाइफ में काफी बोल्ड है। उनका इंस्टाग्राम भी बोल्ड फोटोज से भरा पड़ा है। फिलहाल वे दुबई में छुट्टियां मना रही है। उन्होंने सफेद रंग की टू-पीस बिकिनी पहने फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैन्स क्रेजी हो रहे हैं। इतना ही नहीं फैन्स के साथ सेलेब्स भी उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए आग लगाने वाली इमोजी शेयर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


इस वजह से घबरा गई थी त्रिधा चौधरी
आपको बता दें कि त्रिधा चौधरी ने ज्यादातर बंगाली और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली फिल्म 2013 में आई मिशौर रोहोस्यो थी। इसके अलावा उन्होंने टीवी शोज में काम किया हैष वे 2020 में वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स में नजर आई थी। हालांकि, वे लाइमलाइट में वेब सीरीज आश्रम से ही आई। आपको बता दें कि बॉबी देओल के साथ इंटीमेट सीन्स देते वक्त त्रिधा काफी घबरा गई थी, लेकिन बॉबी ने अच्छा फील कराया और सीन्स को शूट करने में भी उनका काफी मदद की थी। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वेब सीरीज की शूटिंग करते वक्त वे बहुत ज्यादा नर्वस हो गई थी। हालांकि, जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ी वे नॉर्मल फील करने लगी। बाद में उनके काम की काफी तारीफ भी हुई। 


बिना ऑडिशन दिए मिला था रोल
त्रिधा चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने आश्रम वेब सीरीज के लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया था बल्कि वेब सीरीज के डायरेक्टर प्रकाश झा ने खुद उन्हें अप्रोच किया था और रोल ऑफर किया था। वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स देने को लेकर उन्होंने कहा था कि उन्हें इस तरह के सीन्स देने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन वे इस तरह के सीन्स काफी सोच-समझकर देती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म में सीन्स की डिमांड के हिसाब से खुद को रेडी कर लेती है। आपको बता दें कि त्रिधा चौधरी ने अभी तक के अपने करियर में ज्यादातर बंगाली फिल्मों में ही काम किया है। वहीं, वे कुछ तेलुगु और हिंदी में भी नजर आई है। 

ये भी पढ़ें
जाह्नवी कपूर ने पीठ दिखाते हुए पहनी इतनी बोल्ड ड्रेस कि बर्दाश्त नहीं कर पाए लोग, दे डाली ऐसी सलाह

RRR की सक्सेस पार्टी में बेहद बोल्ड ड्रेस में पहुंचीं राखी सावंत, कमर के नीचे दिखा तमंचा; ये सेलेब्स भी आए नजर

इस दिन आलिया भट्ट को लगेगी रणबीर कपूर के नाम की मेहंदी, हल्दी लगने की डेट भी आई सामने, यहां होंगे फेरे

आलिया भट्ट की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धूम, फ्लॉप की लिस्ट में रणबीर की दुल्हनिया की सिर्फ 2 फिल्में

जब धर्मेन्द्र ने फेर दिया था जितेन्द्र की सारी उम्मीदों पर पानी, एक फोन ने बदलकर रख दिया सारा खेल

11 की उम्र से ही रणबीर कपूर पर था आलिया भट्ट को क्रश, पहली ही नजर में दे बैठी थी दिल, शादी का भी था इरादा