दिग्गज एक्टर सौमित्र चटर्जी (Soumitra Chatterjee) इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। वह इस समय आईसीयू में भर्ती हैं। सौमित्र की बेटी पॉलोमी चटर्जी ने बताया है कि 12 डॉक्टर्स की टीम उनके पिता का इलाज कर रही है। बता दें कि 85 साल सौमित्र को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर तुरंत कोलकाता के मिंटो पार्क स्थित बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां लगातार उनका इलाज चल रहा है।

मुंबई. बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर सौमित्र चटर्जी (Soumitra Chatterjee) इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। वह इस समय आईसीयू में भर्ती हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने उनकी हालत के बारे में अपडेट दिया है। डॉक्टरों के अनुसार वे अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। उनकी हालत स्थिर है लेकिन वह अभी तक खतरे से बाहर नहीं हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल र थोड़ा बढ़ा है। वहीं, सौमित्र की हालत को देखते हुए उनका इलाज प्लाज्मा थैरेपी के जरिए किया जा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


12 डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज
सौमित्र के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी द्वारा भेजी गई है, जिसमें माखनलाल शाह और योगिराज रे इस टीम को लीड कर सौमित्र को प्लाज्मा थैरेपी दे रहे हैं। सौमित्र की बेटी पॉलोमी चटर्जी ने बताया है कि 12 डॉक्टर्स की टीम उनके पिता का इलाज कर रही है। बता दें कि 85 साल सौमित्र को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर तुरंत कोलकाता के मिंटो पार्क स्थित बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां लगातार उनका इलाज चल रहा है।