दीपक और शिवानी के इस झगड़े के बीच एक्टर को पता चला कि उनकी शादी गौर-कानूनी थी। दरअसल, दीपक शिवानी के दूसरे पति हैं।

मुंबई. राहुल रॉय संग 'आशिकी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर दीपक तिजोरी 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 28 अगस्त, 1961 को मुंबई में हुआ था। वे लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। 90 के दशक में वे काफी फिट दिखाई देते थे। लेकिन अब तो वे थोड़े मोटे, दाढ़ी-मूंछे बढ़ाए काफी बदले हुए लुक में नजर आ रहे हैं। इतने परिवर्तन के बाद उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। 'आशिकी' के अलावा संजय दत्त, पूजा भट्ट स्टारर फिल्म 'सड़क', अक्षय संग 'खिलाड़ी' 'जो जीता वही सिकंदर', 'कभी हां कभी ना' और 'अंजाम' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से पत्नी ने घर से निकाला था बाहर

दीपक तिजोरी पत्नी शिवानी और बच्चों के साथ गोरेगांव में 4 बीएचके फ्लैट में रहते थे। कुछ समय पहले मीडिया में खबरें आई थी कि दीपक को उनकी पत्नी ने घर से बाहर निकाल दिया था। इसकी वजह थी उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर। शिवानी को जैसे ही दीपक के योगा ट्रेनर से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में शक हुआ, उन्होंने तुरंत एक्टर को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दीपक की पत्नी ने उनके खिलाफ बांद्रा कोर्ट में डायवोर्स केस फाइल किया था और मुआवजे की मांग की थी, जिसके बाद खबरें थीं कि दीपक की वाइफ ने उनसे बेटी समारा की परवरिश के लिए 1 लाख रुपए हर महीने देने की मांग की थी, जो वे नहीं दे पाए थे। बाद में ये रकम कम करके 40 हजार कर दी गई थी। हालांकि, वो ये पैसे देने की भी स्थिति में नहीं थे। इसके बाद हायर कोर्ट में अपील की है कि वे इतनी रकम भी नहीं दे पाएंगे।

गैर-कानूनी थी दीपक की शादी 

दीपक और शिवानी के इस झगड़े के बीच एक्टर को पता चला कि उनकी शादी गौर-कानूनी थी। दरअसल, दीपक शिवानी के दूसरे पति हैं। पहले पति से तलाक लिए बगैर शिवानी ने उनसे शादी कर ली थी जो कानूनी तौर पर मान्य नहीं है। दीपक इस बात से अंजान थे। बता दें, जोड़ी के दो बच्चे हैं। बेटी समारा और उनके बेटे करण हैं।