मशहूर नर्तक अस्ताद देबू (astad deboo) का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 73 साल के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर परिवार ने उनके निधन की सूचना देते हुए बताया कि 10 दिसंबर को तड़के वह दुनिया छोड़कर चले गए। मुंबई में अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। परिवार ने आगे कहा कि वह अपने पीछे अविस्मरणीय प्रस्तुतियों की विरासत छोड़ गए हैं। कला के प्रति अपने समर्पण के कारण उन्होंने हजारों दोस्तों, प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई। 

मुंबई. मशहूर नर्तक अस्ताद देबू (astad deboo) का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 73 साल के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर परिवार ने उनके निधन की सूचना देते हुए बताया कि 10 दिसंबर को तड़के वह दुनिया छोड़कर चले गए। मुंबई में अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। परिवार ने आगे कहा कि वह अपने पीछे अविस्मरणीय प्रस्तुतियों की विरासत छोड़ गए हैं। कला के प्रति अपने समर्पण के कारण उन्होंने हजारों दोस्तों, प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई। परिवार, दोस्त, देश-दुनिया में शास्त्रीय और आधुनिक नृत्य बिरादरी के लिए उनका जाना अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। हमें उनकी कमी महसूस होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि अस्ताद देबू ने परंपरागत एवं आधुनिक शैली को मिलाकर नृत्य की एक नई विधा तैयार की। उनका जन्म गुजरात के नवसारी में 13 जुलाई, 1947 को हुआ था। देबू ने युवावस्था में गुरु प्रह्लाद दास से कथक सीखा। बाद में उन्होंने गुरु ई के पाणिकर से कथकली का प्रशिक्षण लिया। अपनी प्रयोगधर्मी शैली में उन्होंने 70 से ज्यादा देशों में एकल, सामूहिक और युगल नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। नृत्य के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए उन्हें 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया था। वह 2007 में पद्मश्री से भी सम्मानित किए गए।


अस्ताद देबू ने निर्देशक मणिरत्नम, विशाल भारद्वाज की फिल्मों और मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन की फिल्म मीनाक्षी : ए टेल ऑफ थ्री सिटीज के लिए कोरियोग्राफी की थी।