‘Peddi’ विवाद में बड़ा अपडेट! क्या जान्हवी कपूर के कुछ सीन्स हटाए गए? क्या सोशल मीडिया आउटरेज ने मेकर्स को झुकने पर मजबूर किया? क्या फिल्म में महिलाओं के चित्रण को लेकर उठे सवाल जायज थे? क्या राम चरण की फिल्म की कहानी पर इसका असर पड़ेगा? क्या अब भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ बरकरार रहेगी?

राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। लेकिन इसकी असली वजह बॉक्स ऑफिस नहीं बल्कि इसके कुछ विवादित सीन्स हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिली, जिसके बाद डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि विवादित और गलत समझे गए कुछ सीन फिल्म से हटा दिए गए हैं। महिलाओं के चित्रण और रोमांटिक ट्रैक को लेकर उठे सवालों के बीच मेकर्स ने सुधारात्मक कदम उठाते हुए फिल्म में बदलाव किए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया विवाद के बाद 'पेद्दी' के मेकर्स का बड़ा एक्शन

फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर तब बवाल शुरू हुआ जब दर्शकों और महिला अधिकार संगठनों ने जान्हवी कपूर के किरदार अचियम्मा के चित्रण पर सवाल उठाए। खासकर रोमांटिक ट्रैक और कुछ दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना तेज हो गई। इसके बाद मेकर्स ने स्पष्ट किया था कि आपत्तिजनक माने जाने वाले सीन्स को हटाया जाएगा और अब उन्होंने बड़ा एक्शन लेते हुए ऐसे सीन्स को फिल्म से हटा दिया है।

डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने की विवादित सीन हटाने की पुष्टि

डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि कुछ सीन्स गलत तरीके से समझे गए और भ्रामक साबित हुए। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने अचियम्मा के ट्रैक को गलत तरीके से लिया। उनके अनुसार कहानी में यह हिस्सा जान्हवी के किरदार और राम चरण के किरदार ‘पेद्दी’ के बीच कॉन्ट्रास्ट दिखाने के लिए जरूरी था।

बुच्ची बाबू सना कि कहानी और क्रिएटिव इंटेंट पर सफाई

बुच्ची बाबू सना ने बताया कि फिल्म में जानबूझकर एक रॉ और रूरल बैकग्राउंड दिखाने की कोशिश की गई थी, ताकि पेद्दी के ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि कहानी का उद्देश्य किरदार के इमोशनल और सामाजिक बदलाव को सामने लाना था, लेकिन कुछ हिस्से गलत तरीके से पेश हो गए। डायरेक्टर ने स्वीकार किया कि कुछ शॉट्स वास्तव में मिस लीडिंग बन गए थे। उन्होंने कहा, “हमने corrective measures लिए हैं और उन सीन्स को हटा दिया है।” रिपोर्ट्स के मुताबिक़, विवादित हिस्सों में जान्हवी का एंट्री सीन और एक किसिंग सीन शामिल था, जिसे लेकर सबसे ज्यादा आपत्ति जताई गई थी।

'पेद्दी' की स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

4 जून को रिलीज हुई 'पेद्दी' में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।5 दिन में यह फिल्म भारत में नेट 169 करोड़ रुपए से ज्यादा और वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग 249 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।