कंगना रनोट की फिल्म धाकड़ इसी हफ्ते 20 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक शख्स को किस करती दिख रही है।

मुंबई. कंगना रनोट ( Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ (Dhaakad) को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है। वे अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है और इस दौरान वे डिफरेंट इवेंट्स में पार्टी कर रही है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक शख्स के साथ कोजी होती नजर आ रही है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना एक पार्टी में एन्जॉय कर रही है। इस पार्टी में उनके साथ उनके रियलिटी शो लॉकअप (Lockupp) के कुछ कंटेस्टेंट्स भी है। इन्हीं में से एक को कंगना धड़ाधड़ किस करती नजर आ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


एक के बाद एक किए Kiss
कंगना रनोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना के साथ कई लोग पार्टी एन्जॉय कर रहे है। कंगना फिर धीरे से आगे आती है और एक शख्स को गले लगाकर उसके गाल पर धड़ाधड़ किस करने करने लगती है। इसके बाद उस शख्स का चेहरा देखने लायक होता है। बता दें कि ये शख्स और कोई नहीं बल्कि कंगना के रियलिटी शो का कंटेस्टेंट शिवम सिंह है। कंगना के वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे है। एक ने लिखा- बूम बाम...मजा आ गया। एक ने लिखा- वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है। एक ने लिखा- मुंडे की लॉटरी लग गई। एक अन्य ने लिखा- आखिर कंगना को पसंद आ ही गया मुंडा। इसी तरह कईयों ने दिल और आग लगाने वाली इमोजी के जरिए कमेंट्स किए। 

View post on Instagram


कंगना रनोट का वर्कफ्रंट
बात कंगना रनोट के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी फिल्म धाकड़ इसी हफ्ते 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कंगना ने एजेंट अग्नि का रोल प्ले किया है, जो धाकड़ है। हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर में देखा गया कि कंगना जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही है। फिल्म में उनके साथ दिव्या दत्ता, अर्जुन रामपाल, शरीब हाशमी रोल में है। फिल्म के डायरेक्टर रजनीश घई है। बता दें कि इसके अलावा कंगना इमली, जया तेजस, टीकू वेड्स शेरू सहित अन्य फिल्मों में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें
कुंडली भाग्य के धीरज धूपर की पत्नी की गोद भराई, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी होने वाली मम्मी, PHOTOS

PHOTOS: बोल्ड-सेक्सी और बैकलेस ड्रेस में हिना खान ने दिखाया जलवा, लंदन की सड़कों पर यूं आई नजर

ऐश्वर्या राय की बेटी की मुस्कान पर फिदा सभी, आराध्या ने दिए ऐसे पोज खिल उठा मम्मी का चेहरा, PHOTOS

डीप नेक की बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, बोल्ड लुक से किया आंहें भरने को मजबूर, PHOTOS