कन्नड़ फिल्मों के एक्टर राजेश का 19 फरवरी यानी शनिवार को निधन हो गया। गंभीर बीमारी से जूझ रहे 89 साल के राजेश को 9 फरवरी के दिन बेंगलुरू के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालांकि, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2.30 बजे उनका निधन हो गया। 

मुंबई/बेंगलुरू। कन्नड़ फिल्मों के एक्टर राजेश (Kannada Actor Rajesh Passed Away) का 19 फरवरी यानी शनिवार को निधन हो गया। गंभीर बीमारी से जूझ रहे 89 साल के राजेश को 9 फरवरी के दिन बेंगलुरू के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। हालांकि, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2.30 बजे उनका निधन हो गया। बता दें कि एक्टर की किडनी खराब होने के साथ ही उन्हें बढ़ती उम्र से रिलेटेड कई गंभीर बीमारियों ने भी जकड़ लिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्टर राजेश (Rajesh) का जन्म 15 अप्रैल 1932 को बेंगलुरू में हुआ था। उनका असली नाम विद्यासागर है। उन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ कम उम्र में ही थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था। बता दें कि राजेश ने शुरुआती दौर में सरकारी ऑफिसों में बतौर टाइपिस्ट नौकरी की थी। बाद में उन्होंने अपनी थिएटर मंडली बनाई थी, जिसका नाम शक्ति ड्रामा बोर्ड है। बता दें कि एक्टर अर्जुन सरजा रिश्ते में राजेश के दामाद लगते हैं। अर्जुन सरजा की पत्नी निवेदिता एक्टर राजेश की बेटी हैं। 

बता दें कि राजेश अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पांच बच्चे हैं। राजेश ने विष सर्प, नंदा दीपा, चंद्रोदय और कित्तूर, रानी चेन्नम्मा जैसे मशहूर नाटकों में काम किया है। राजेश ने करियर की शुरुआत थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर ही की थी। 1964 में कन्नड़ के मशहूर डायरेक्टर हुनसुर कृष्णमूर्ति ने उन्हें अपनी फिल्म 'वीरा संकल्प' में काम दिया। हालांकि, राजेश के करियर में मील का पत्थर साबित हुई 1968 में आई फिल्म नम्मा ऊरू। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और यहीं से राजेश के करियर ने रफ्तार पकड़ ली।

इन फिल्मों में किया काम : 
राजेश ने 60 और 70 के दशक की कई बड़ी फिल्मों में काम किया। इनमें सुवर्ण भूमि, कप्पू, बिलुप्पु, पुण्य पुरुष, वृंदावन, कानिके, नम्मा माने, सुका समसरा, पूर्णिमा, बेताला गुड्डा, नम्मा बडुकू, भले भास्करा, विषकन्ये, क्रांति वीरा, उर्वशी, गृहिणी, सर्प कावुलु, कावेरी, आशीर्वाद, देवरा दुड्डू, आत्मशक्ति, वसंत नीलया और कलियुग प्रमुख हैं। 

ये भी पढ़ें :

2 बेटियों के पिता हैं Farhan Akhtar, जानें क्यों टूटी थी पहली शादी और क्या करती है Ex वाइफ Adhuna

कुछ घंटों बाद शादी के बंधन में बंधेगी Bigg Boss की ये कंटेस्टेंट, जानें क्या करता है होनेवाला दूल्हा

Farhan Akhtar- Shibani Dandekar की मेहंदी सेरिमनी की धूम,पीले ड्रेस में पहुंचीं शबाना आजमी

Kajol ने घर से कुछ ही दूरी पर खरीदे दो नए अपार्टमेंट, 2 हजार स्क्वेयर फीट में फैले इन घरों की कीमत इतने करोड़

Alia Bhatt की गंगूबाई काठियावाड़ी ही नहीं इन फिल्मों को लेकर भी खूब हुआ विवाद, कुछ तो नहीं हो पाई रिलीज