दुनियाभर में आज (4 नवंबर) करवा चौथ (karwa chauth) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजनों से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस उत्सव को मनाते है। इस दिन उपवास रखकर सुहागने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। करवा चौथ से जुड़ा एक किस्सा आज आपको बताने जा रहे हैं। ये किस्सा श्रीदेवी (sridevi) से जुड़ा है। श्रीदेवी भी अपने पति बोनी कपूर (boney kapoor) के लिए व्रत रखा करती थीं। श्रीदेवी ने एक बार हवाई जहाज में करवा चौथ का व्रत तोड़ा था और इसके ल‍िए उन्‍होंने पायलट से एक डिमांड की थी। 

मुंबई. दुनियाभर में आज (4 नवंबर) करवा चौथ (karwa chauth) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजनों से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस उत्सव को मनाते है। इस दिन उपवास रखकर सुहागने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। करवा चौथ से जुड़ा एक किस्सा आज आपको बताने जा रहे हैं। ये किस्सा श्रीदेवी (sridevi) से जुड़ा है। श्रीदेवी भी अपने पति बोनी कपूर (boney kapoor) के लिए व्रत रखा करती थीं। श्रीदेवी ने एक बार हवाई जहाज में करवा चौथ का व्रत तोड़ा था और इसके ल‍िए उन्‍होंने पायलट से एक डिमांड की थी। आपको बता दें कि रिश्ते में अनिल कपूर (anil kapoor) भाभी श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


बता दें कि जब श्रीदेवी ने पायलट के सामने अपनी एक डिमांड रखी तो वो भी उसे अस्‍वीकार नहीं कर पाए थे। श्रीदेवी की डिमांड पूरी हुई और उन्‍होंने व्रत खोला। यह किस्‍सा वाकई दिलचस्‍प है। दरअसल, श्रीदेवी और बोनी मैक्सिको से लॉस एंजिलिस जा रहे थे और उनकी फ्लाइट रात की थी। यह करवा चौथ का दिन था। वह पानी पीकर व्रत खोलने वाली थीं लेकिन करवा चौथ पर चांद के दर्शन जरूरी माने जाते हैं। 


श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 24 फरवरी 2018 को दुबई के होटल में श्रीदेवी का निधन हो गया था। उनका निधन बाथटब में डूबने से हुआ था। अचानक आई उनके निधन की खबर से लाखों फैंस शोक में डूब गए। किसी को भी ऐसा अंदाजा नहीं था कि श्रीदेवी दुबई जा रही हैं और वहां से उनका पार्थ‍िव शरीर ही भारत आएगा। चार दिन बाद उनका शव भारत आया था।