वर्सेटाइल एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। नवाजुद्दीन के इस नए बंगले की मरम्मत में करीब 3 साल का वक्त लगा है। इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नवाज के घर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

मुंबई। वर्सेटाइल एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। नवाजुद्दीन के इस नए बंगले की मरम्मत में करीब 3 साल का वक्त लगा है। इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नवाज के घर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित बुढ़ाना गांव के रहने वाले नवाजुद्दीन का यह आलीशान घर उनके गांव वाले घर से इंस्पायर्ड है। नवाजुद्दीन ने अपने इस शानदार घर का नाम अपने पिता के नाम पर 'नवाब' रखा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि उनके पिता का नाम नवाबुद्दीन सिद्दीकी है। चारों तरफ से सफेद रंग के बने इस आलीशान बंगले में काफी बड़ा बरामदा, शानदार छत और ओपन एरिया मौजूद है। नवाजुद्दीन (Nawazuddin Siddiqui) का करियर साल 1999 में फिल्म 'सरफरोश' से शुरू हुआ था। साल 2012 तक नवाजुद्दीन ने कई छोटी-बड़ी फिल्मों में रोल किए, लेकिन उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद अनुराग कश्यप ने उन्हें फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में फैजल का रोल दिया और इससे वो काफी पॉपुलर हुए। वैसे, नवाज इससे पहले अनुराग कश्यप की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में असगर मुकादम का रोल कर चुके थे।

View post on Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाज (Nawazuddin Siddiqui) कंगना रनोट (Kangana Ranaut) की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में बिजी हैं। साई कबीर द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में उनके ऑपोजिट अवनीत कौर नजर आने वाली हैं। इसके अलावा नवाज 'हीरोपंती 2' में भी नजर आएंगे। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की इस फिल्म में नवाज नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। नवाजुद्दीन की कुछ यादगार फिल्मों की बात करें तो गैंग्स ऑफ वासेपुर' (2014), 'द लंचबॉक्स' (2013) बदलापुर (2014), 'बजरंगी भाईजान' (2015), फ्रीकी अली (2016), मॉम (2017), मंटो (2018) और मोतीचूर-चकनाचूर (2019) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :
Mouni Roy Wedding: दोस्तों ने जमकर लगाई दुल्हनिया को हल्दी, फूलों की बारिश के बीच हुई मेहंदी सेरेमनी

Bobby Deol Birthday : कभी इस वजह से पापा से करते थे नफरत, Dharmendra की किसी बात पर नहीं होते थे राजी

कभी पीठ दिखाई तो कभी पहनी बिना बटन लगाए पैंट, देखें Urfi Javed की हद पार करने वाली 8 बोल्ड PHOTOS

क्या Ex बहू को तलाक के लिए दोषी मानते है Nagarjuna, Samantha Ruth Prabhu को लेकर कही ये बड़ी बात

Bobby Deol Birthday:बचपन में पापा की हेयरस्टाइल फॉलो करता था बेटा धरम, बॉबी से कहीं ज्यादा हैंडसम है बड़ा बेटा

Mouni Roy ने सजाई पिया के नाम की मेहंदी, माथे पर टीका, कानों में बड़े बड़े झुमके पहने खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस