नेहा जहां बॉलीवुड में अपनी अदाओं के चलते जानी जाती हैं वहीं उनके अफेयर भी सुर्खियों में रहे हैं। एक्ट्रेस का नाम भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, स्क्वैश प्लेयर ऋत्विक भट्टाचार्य और जेम्स सिल्वेस्टर से भी जुड़ चुका है।

मुंबई. नेहा धूपिया ने मंगलवार को अपना 39 जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनका जन्म कोच्चि में 27 अगस्त, 1980 को हुआ था। नेहा-अंगद बेदी ने पिछले साल गुपचुप तरीके शादी की थी, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करके एकट्रेस ने शादी की जानकारी दी थी। गुपचुप तरीके से शादी रचाने के पीछे का कारण नेहा की प्रेगनेंसी बताई जा गई थी। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर इनकी लव स्टोरी बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जिम देखा था अंगद ने नेहा को पहली बार

एक इंटरव्यू में अंगद बेदी ने बताया था कि उनकी मुलाकात जिम में हुई थी। नेहा ने छोटी सी स्कर्ट पहनी हुई थी। जिम में नेहा की रनिंग टेक्नीक को देखकर वे काफी इंप्रेस हो गए थे। उस वक्त वे अंडर 19 क्रिकेट खेला करते थे। इसके बाद दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई और तब वे दोस्त बन गए। वो तो एक्ट्रेस को लेकर इतने एक्साइटेड थे कि उसी वक्त रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते थे लेकिन नेहा ने ही इस रिश्ते को दोस्ती तक रखा। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने 10 मई, 2018 को गुपचुप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली थी और बाद में सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके लोगों को जानकारी दी थी। ये खबर सभी के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी।

3 अफेयर के बाद मिला था एक्ट्रेस को लाइफ पार्टनर

नेहा जहां बॉलीवुड में अपनी अदाओं के चलते जानी जाती हैं वहीं उनके अफेयर भी सुर्खियों में रहे हैं। एक्ट्रेस का नाम भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, स्क्वैश प्लेयर ऋत्विक भट्टाचार्य और जेम्स सिल्वेस्टर से भी जुड़ चुका है। खबरों की मानें तो नेहा और ऋत्विक 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि इनके ब्रेकअप की वजह अभी तक सामने नहीं आई। इसके बाद उनका नाम युवराज सिंह से जुड़ा। 2014 से दोनों को साथ देखा जाने लगा था। दोनों के रिलेशनशिप होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन बाद में नेहा ने इस बात का खंडन किया था। फिर नेहा का नाम जेम्स सिल्वेस्टर से जोड़ा गया। लेकिन खबरें थी कि इनका भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। इसके पीछे लॉन्ग डिस्टेंस की वजह बताई गई।