आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ऑफिशियली पति-पत्नी बन चुके हैं। वास्तु अपार्टमेंट में दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत जोड़ी की शादी में कई तोहफे भी मिले। लेकिन  एनिमल वेलफेयर एनजीओ की तरफ से दिया गया गिफ्ट सबसे खास था। 

मुंबई. आलिया और रणबीर कपूर (Alia bhatt-Ranbir kapoor) नए जीवन की शुरुआत कर चुके हैं। गुरुवार यानी 14 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद उन्हें बधाई संदेश और गिफ्ट मिलने का दौर शुरू हुआ। अलग-अलग जगहों से उनके चाहनेवालों ने गिफ्ट भेजा। लेकिन सबसे खास गिफ्ट जिसने दिया वो एनिमल वेलफेयर एनजीओ की तरफ से था। जिस पर हर किसी की नजर टिक गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एनिमल लवर कपल को एनजीओ ने दो घोड़े गिफ्ट में दिए हैं। जिसे अलग-अलग जगहों से रेस्क्यू किया गया था। दो सफेद घोड़ों को देखकर रणबीर और आलिया बेहद खुश हैं। बताया जा रहा है कि इन घोड़ा का नाम कपल के नाम पर रखा जाएगा। फिलहाल इनका इलाज चल रहा है।

घोड़ा-घोड़ी का एनिमल वेलफेयर ने कराया इलाज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनिमल वेलफेयर एनजीओ ने आलिया-रणबीर को एक घोड़ा और घोड़ी की जोड़ी तोहफे में दी है। स्टैलियन को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से रेस्क्यू किया गया है। ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित इस घोड़े का इस्तेमाल विक्टोरिया की भारी गाड़ी को ढोने के लिए किया जा रहा था। घोड़े के चारों पैरों में दर्दनाक सूजन थी। वहीं घोड़ी एनीमिक थी। उसके शरीर पर कई सारे घाव थे। 

Scroll to load tweet…

आलिया और रणबीर की जिंदगी में आए दो खूबसूरत मेहमान

रेस्क्यू करने के बाद घोड़ा-घोड़ी को पशु राहत में रखा गया. पौष्टिक खाने के साथ-साथ पशु चिकित्सा भी दी गई। अब दोनों की हालत ठीक है। बता दें कि एनिमल राहत एक ऐसा संगठन है जो बीमारी से पीड़ित घोड़ों के लिए मुफ्त इलाज या सहायता देता है। रणबीर और आलिया के जीवन में दो खूबसूरत मेहमान आए हैं। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि हम दोनों एनिमल लवर हैं। गौरतलब है कि आलिया के पास कई सारी बिल्ली है वहीं रणबीर के पास दो बड़े डॉग हैं। जिसने कपल बहुत प्यार करते हैं।

और पढ़ें:

शादी के बाद आलिया ने किया 'पापा'करण जौहर संग डांस,नीतू कपूर का ठुमका भी हो रहा वायरल

शादी में हर पल रणबीर कपूर ने पापा ऋषि कपूर को रखा अपने साथ, जानें एक्टर ने ऐसा क्या किया स्पेशल

महेश भट्ट ने रचाई दामाद Ranbir के नाम की मेहंदी, लाडली आलिया से भी जताया खास अंदाज में प्यार