रणबीर कपूर-आलिया भट्ट भले ही अभी तक चुप्पी साध रखी हो, लेकिन इनकी शादी के चर्चे जोरों पर हैं। वेडिंग वेन्यू से लेकर हनीमून तक की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस बीच नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर कर रणबीर के बारे में नई जानकारी दी है।

मुंबई. रणबीर कपूर-आलिया भट्ट (Ranbir kapoor-Alia Bhatt) एक दूजे के होने जा रहे हैं। कपूर खानदान की इस पीढ़ी की ये अंतिम शादी है, जिसे लेकर खास तैयारी की जा रही है। चेंबूर स्थित आरके हाउस में शादी की तैयारी चल रही है। हालांकि इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। वहीं, शादी की खबरों के बीच नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दी हैं जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर भी होंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीतू कपूर ने अपनी साथ रणबीर कपूर की इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके हुए कैप्शन में लिखा,' अपने जाने-जिगर के साथ एड शूट। ' जी, हां दिवंगत ऋषि कपूर की पत्नी नीतू अपने बेटे रणबीर के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग कर रही हैं। इस तस्वीर पर बॉलीवुड सेलेब्स दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं नीतू कपूर की होने वाली समधन ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

आलिया की मॉम सोनी राजदान ने भी लुटाया प्यार

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने लिखा,'वाओ।'इसके साथ रेड हार्ट का इमोजी भी शेयर कीं। वहीं, मां के पोस्ट पर रिद्धिमा कपूर ने भी हार्ट का इमोजी शेयर कर प्यार लुटाया है। सबा अली खान ने लिखा,'माशाल्लाह।'सोफी चौधरी ने भी लव की इमोजी बनाकर नीतू कपूर के पोस्ट पर प्यार बरसाया है।

View post on Instagram

बता दें कि रणबीर कपूर पहली बार नहीं है जब अपनी मॉम के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले साल 2013 में 'बेशरम'मूवी में मां-बेटे ने स्क्रीन साझा किया था। इस मूवी में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी थे। 

17 अप्रैल को नीतू कपूर के घर बजेगी शहनाई!

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट भी एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। वो अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। मूवी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। मूवी जब रिलीज होगी तब आलिया और रणबीर पति-पत्नी बने नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 17 अप्रैल को मुंबई में सात फेरे लेंगे। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 13 या 14 अप्रैल से शुरू होगी। यह भी बताया जा रहा है कि पंजाबी परंपरा के अनुसार वो एक दूसरे का हाथ थामेंगे। 

और पढ़ें:

अक्षरा सिंह का नया गाना 'लौंग लाची' हुआ रिलीज, Video देख फैंस बोले-भोजपुरिया शेरनी ने कमाल कर दिया

गोवा में ऋतिक रोशन-सबा और सुजैन खान-अर्सलान गोनी एक ही जगह कर रहे थे मस्ती, देखें वायरल हो रही तस्वीरें

मालदीव में सोनाक्षी सिन्हा ने समंदर में लगाई आग, बिकिनी में फोटो देख फैंस भर रहे आहें

रणबीर कपूर की होने वाली दुल्हनिया Alia Bhatt का नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान, इतने अपार्टमेंट की हैं मालकिन

पंजाबी दुल्हन बन Alia Bhatt थामेंगी रणबीर कपूर का हाथ, RK हाउस में हो रही तैयारी