आलिया भट्ट और और रणबीर कपूर की शादी इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों चैम्बूर वाले आरके हाउस में सात फेरे लेंगे। इस शादी में 450 गेस्ट शामिल होंगे।

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। खबरों की मानें तो कपल इसी महीने के दूसरे सप्ताह में शादी के बंधन में बंध जाएगा। हालांकि, अभी तक कपूर और भट्ट परिवार की ओर से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। पहले खबर आई थी दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ये शादी आरके हाउस में ही होगी, जिसको तैयार करने का काम जोरों पर चल रहा है। सामने आ रही खबरों की मानें तो रणबीर अपने घर की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आरके हाउस में आलिया के साथ फेरे लेंगे। दरअसल, ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने भी इसी तरह फेरे लिए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


चैम्बूर में है आरके हाउस
आपको बता दें कि रणबीर कपूर अपने दादा-दादी यानी राज कपूर और कृष्णा राज कपूर के काफी करीब थे। वे चैम्बूर वाले आरके हाउस में ही रहते हैं। और यहीं वजह से रणबीर ने भी इसी घर में शादी करने का फैसला किया है। खबरों की मानें तो शादी में 450 गेस्ट शामिल होंगे। इतना ही नहीं इस शादी की प्लानिंग स्क्वाड वेडिंग प्लानर्स को सौंपी गई है। खबरें तो यह भी सामने आ रही है कि कपूर खानदान ने अपने सभी मेहमानों से शादी में होने के लिए खुद को अन्य कामों से फ्री रहने को भी कहा है। 


नीतू सिंह ने बेटे की शादी को लेकर किया था रिएक्ट
हाल ही में नीतू सिंह एक रियलिटी शो की शूटिंग के सिलसिले में स्पॉट हुई। इस दौरान मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनसे पूछा कि था बहू घर कब आ रही है। इसको लेकर नीतू ने बढ़े ही मजाकियां अंदाज में जवाब दिया था। उन्होंने सिर्फ अपने दोनों हाथ ऊपर उठा दिए थे और हंसने लगी थी। उनका इशारा था कि जब भगवान चाहेगा तभी सबकुछ हो पाएगा।


- आपको बता दें का हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी की थी। वे इस फिल्म की शूटिंग पिछले 5 साल से कर रहे थे। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी है। इसके अलावा आलिया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। वहीं , रणबीर शमशेरा और एनिमल में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें
जया प्रदा ने 3 बच्चों के पिता के प्यार में पड़ सफल करियर को किया बर्बाद, शादीशुदा होने के बाद भी हैं अकेल

खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं कपिल शर्मा की बीवी, गिन्नी की इस अदा पर मर मिटा था कॉमेडियन

हनीमून पर ही करिश्मा कपूर के पति ने किया था उनका सौदा, उस हादसे को आज भी नहीं भूली होगी एक्ट्रेस

कभी तंगहाली में गुजरे थे बालिका वधू की हीरोइन के दिन, लग चुका है गोद लिए बच्चों को छोड़ने का आरोप