ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ था लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थी। रिद्धिमा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर पापा को याद करते हुए फैमिली की फोटोज शेयर करती है। हाल ही में उन्होंने कपूर खानदान की तीन पीढ़ी की फोटो शेयर की। इस फोटो में वे अपनी मां नीतू कपूर, बेटी समारा के साथ नजर आ रही है। रिद्धिमा ने जो फोटो शेयर है उसमें नीतू अपनी बेटी और नातिन की सेल्फी क्लिक करतीं नजर आ रही है। उन्होंने इस फोटो पर कैप्शन लिखा- तीन पीढ़ियां, प्यार और ढेर सारा प्यार। पापा के जाने के बाद रिद्धिमा हर पल मम्मी का ध्यान रख रही हैं। 

मुंबई. कोरोना लॉकडाउन के बीच आमजनों की तरह ही कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दुनिया को अलविदा कह गए। इन्हीं में से एक थे ऋषि कपूर। ऋषि का निधन 30 अप्रैल को हुआ था लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थी। रिद्धिमा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर पापा को याद करते हुए फैमिली की फोटोज शेयर करती है। हाल ही में उन्होंने कपूर खानदान की तीन पीढ़ी की फोटो शेयर की। इस फोटो में वे अपनी मां नीतू कपूर, बेटी समारा के साथ नजर आ रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


लिखा इमोशनल मैसेज
रिद्धिमा ने जो फोटो शेयर है उसमें नीतू अपनी बेटी और नातिन की सेल्फी क्लिक करतीं नजर आ रही है। उन्होंने इस फोटो पर कैप्शन लिखा- तीन पीढ़ियां, प्यार और ढेर सारा प्यार। पापा के जाने के बाद रिद्धिमा हर पल मम्मी का ध्यान रख रही हैं। नीतू के घर हाल ही में एक नन्हा मेहमान आया। ये नन्हा मेहमान कोई और नहीं बल्कि एक डॉगी है, जिसका नाम उन्होंने डूडल कपूर रखा। रिद्धिमा ने मम्मी को ये गिफ्ट दिया है। 

View post on Instagram


शेयर की थी पापा के साथ बचपन की फोटो
बीते दिनों रिद्धिमा ने पापा के साथ की एक रियर फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। इस फोटो में ऋषि कपूर और रिद्धिमा के साथ नीतू कपूर भी हैं। ऋषि और नीतू कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। वहीं, नन्ही रिद्धिमा खेलने में बिजी हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन में उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब दिया था।