सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में एकता कपूर पर भी निशाना साधा जा रहा है। बिहार के एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने एकता कपूर, करन जौहर, संजय लीला भंसाली, साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान समेत 8 लोगों के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। हालांकि अब इस मामले में सिंगर मीका सिंह एकता कपूर के सपोर्ट में आगे आए हैं। 

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में एकता कपूर पर भी निशाना साधा जा रहा है। बिहार के एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने एकता कपूर, करन जौहर, संजय लीला भंसाली, साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान समेत 8 लोगों के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। हालांकि अब इस मामले में सिंगर मीका सिंह एकता कपूर के सपोर्ट में आगे आए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीका इस बात से बेहद दुखी हैं कि सुशांत के केस में एकता कपूर को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि उन्होंने तो एक्टर को प्राइम टाइम शो 'किस देश में है मेरा दिल' और 'पवित्र रिश्ता' में बड़ा ब्रेक दिया था। एक इंटरव्यू में मीका ने कहा, जब एकता ने सुशांत को इतना बड़ा ब्रेक दिया तो फिर उन्हें क्यों टारगेट किया जा रहा है। 

मीका ने आगे कहा, सबकुछ ऑडियंस पर निर्भर करता है। आप किसी को भी स्टार नहीं बना सकते। सुशांत सिंह राजपूत बिना सपोर्ट के इंडस्ट्री में आए। लेकिन यह न भूलें कि उन्हें पहला ब्रेक एकता कपूर ने ही दिया था। एकता कपूर ने ऐसे लोगों का सपोर्ट किया है, जिन्हें मुंबई आने के बाद पता भी नहीं होता कि कहां जाना है। 

एकता कपूर ने खुद पर केस दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया था। एकता ने लिखा था, "शुक्रिया मेरे खिलाफ सुशांत को कास्ट न करने का केस करने के लिए। जबकि असल में मैंने उसे लॉन्च किया था। मैं इस बात से परेशान हूं कि सिद्धांत इतने गोलमटोल कैसे हो सकते हैं। कृपया परिवार और दोस्तों को शांति से दुख मनाने दें।