सोनू सूद की पहचान एक्टिंग से ज्यादा उनके नेक काम से होने लगा है। जो भी एक्टर से किसी तरह की मदद मांगने जाता है वो खाली हाथ नहीं लौटता है। सोनू सूद के सोशल वर्क की हर तरफ तारीफ होती हैं। इसी कड़ी में उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई. सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना महामारी में मसीहा बनकर उभरे। हर किसी की मदद के लिए एक्टर ने अपने घर का दरवाजा खोल दिया था। आज भी वो किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। इसी कड़ी में एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो गन्ने का जूस निकालते नजर आ रहे हैं। वो लोगों को ऑफर भी दे रहे हैं पीने के लिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आप सोच रहे होंगे कि इतने बड़े कलाकार को जूस बेचने की क्या जरूरत पड़ गई। दरअसल, सोनू शिरडी जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक दुकान मिल गई। फिर क्या था वो वहां गए और ना सिर्फ उस दुकान के बारे में बताया बल्कि गन्ने का जूस बनाकर पीए और पिलाए भी। वीडियो में सोनू सूद साई कृष्णा कोल्ड ड्रिंक्स एंड जनरल स्टोर पर खड़े हैं। उनके आसपास बहुत सारे लोग मौजदू हैं। वो बोलते हैं कि इस दुकान पर सबकुछ मिलता है। चाय भी फिर वो लोगों से पूछते हैं कि क्या वो चाय पीएंगे। तो वहां मौजूद लोग बोलते हैं कि गन्ने का जूस पिएंगे।

स्मॉल बिजनेस को प्रमोट कर रहे हैं सोनू सूद

इसके बाद सोनू सूद कहते हैं कि यहां गन्ने का जूस भी मिलता है चलिए सबके लिए गन्ने का जूस निकाला जाए। इसके बाद वो गन्ने का जूस बनाने लगते हैं और साथ-साथ उसे बनाने का तरीका भी बताते हैं। उनकी मजेदार कमेंट्री सून लोग काफी खुश हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा,'किसी को गन्ने का जूस चाहिए? हर ग्लास के साथ एक ग्लास फ्री।'एक्टर ने अपने पोस्ट के जरिए स्मॉल बिजनेस को सपोर्ट करने की अपील की। मतलब इस वीडियो के जरिए भी वो एक नेक काम करने की कोशिश कर रहे हैं। वो छोटे-छोटे दुकानों को प्रमोट कर रहे हैं। 

View post on Instagram

इन मूवी में नजर आएंगे सोनू सूद

सोनू सूद का वीडियो देख फैंस काफी खुश हैं और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर तो एक्टर से गन्ने का जूस मांग भी रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद अक्षय कुमार के साथ 'पृथ्वीराज'में दिखेंगे। इसके साथ वो फिल्म 'आचार्य'में चिरंजीवी, रामचरण और पूजा हेगड़ के साथ दिखाई दे रहे हैं। यह मूवी 29अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

और पढ़ें:

KAREENA KAPOOR को कॉपी करती नजर आईं मोनालिसा, VIDEO शेयर कर लूटा फैंस का दिल

रहस्यमयी दुनिया में पहुंचीं सामंथा रुथ प्रभु, Yashoda का टीजर देख फैंस बोले-शानदार होगी फिल्म