शादी के दिनों में उन्होंने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत नहीं की थी। शादी के बाद सुनील ने 1992 में फिल्म 'बलवान' से एक्टिंग में एंट्री ली थी। इसमें उनके अपोजिट दिव्या भारती थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। जिसके बाद सुनील के कॅरियर में हमेशा के लिए चार चांद लग गए। 

मुंबई. सुनील शेट्टी रविवार को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 11 अगस्त 1961 को मुल्की, मैंगलोर (कर्नाटक) में हुआ था। इस बात से कम लोग ही वाकिफ होंगे की साउथ इंडिया से ताल्लुक रखने वाले सुनील शेट्टी पहली मुलाकात में ही माना नाम की मुस्लिम लड़की को दिल बैठे थे। जी हां, ये वही माना हैं, जो कि अब उनकी पत्नी हैं। माना गुजरात के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका असली नाम मोनिषा कादरी है। सुनील शेट्टी के बर्थडे पर हम आपको बताएंगे उनकी और माना की प्रेम कहानी के रोचक किस्से...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात 

सुनील शेट्टी और माना के प्यार का सफर एक पेस्ट्री शॉप से शुरू हुई थी। शॉप पर देखने के बाद एक्टर उनसे मिलने की ख्वाहिशें दिल में रखने लगे थे। वे माना के प्यार में इस कदर पागल हुए कि उन्होंने पहले माना की बहन को दोस्त बनाया। इसके बाद सुनील और माना की कई मुलाकातें बहन ने करवाई। एक्टर को इस बात का एहसास हो चुका था कि माना ही वही लड़की हैं जिसके साथ वे अपना जीवन बिता सकते हैं। सुनील ने एक बार अपने कॉमन दोस्त से एक पार्टी रखने के लिए कहा, जिसमें माना को भी इनवाइट करने के लिए कहा था। पार्टी के बाद दोनों बाइक राइड पर गए और तभी प्यार का इजहार कर दिया।

शादी के लिए करना पड़ा 9 साल इंतजार

माना और सुनील शेट्टी अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते थे। ऐसे में दोनों के परिवार वालों को लगा कि इन दोनों की शादी में अलग-अलग धर्म का होना दिक्कतें खड़ी कर सकता है। इसी वजह से इन्हें शादी के लिए 9 साल का लंबे वक्त का इंतजार करना पड़ा। 9 साल बाद 1991 में दोनों की शादी हो गई। अब इनके दो बच्चे अहान और अथिया शेट्टी हैं।