छत्तीसगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हैवान ने मामा-भांजी के रिश्ते को कलंकित कर दिया। राक्षस ने पहले 6 साल की बच्ची की हत्या की। फिर कई बार उसका रेप किया।

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हैवान ने मामा-भांजी के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यह मामा तो कंस मामा से भी बड़ा राक्षस निकला। जिसने 6 साल की बच्ची की हत्या करने के बाद उसका रेप करता रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चार दिन तक घर में छिपाए रखा बच्ची की लाश
दरअसल, यह कलंकित घटना अंबिकापुर जिले में सामने आई है। जहां एक मुंहबोले 16 साल के मामा ने 6 साल की बच्ची की पहले हत्या की। फिर इसके बाद बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी बच्ची के शव को चार दिन तक अपने घर में छिपाए भी रखा। जब उसको बदबू आने लगी तो गांव के एक कुंए में फेंक दिया। जिसको ग्रामीणों ने देख लिए और पुलिस को सूचित किया। दरिंदे को देखते ही लोगों ने कहा- हमने ऐसा राक्षस नहीं देखा। इसको निर्भया के दोषियों से पहले इसे फांसी पर लटका दो।

मासूम के मुंह में कपड़ा ठूस कर दी हत्या
कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। उसके माता-पिता भी गांव में नहीं थे। इसी दौरान मैंने उसको चॉकलेट का लालच देकर अपने घर ले गया। जहं मैने उसके साथ रेप की कोशिश की तो वह चिल्लाने लगी। इसके बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर और गला दबाकर हत्या कर दी।