मामला रायपुर के बजरंग नगर इलाके का है। 45 साल की पीड़ित महिला रविवार रात में ही आजाद चौक थाने पहुंची और घटना के संबंध में शिकायत की। पीड़ित महिला का कहना था कि उसके मुहल्ले में 25 साल का अंकित मिश्रा रहता है। ये लड़का मोहल्ले में घूमता रहता है। कुछ दिन पहले ही आरोपी लड़का मेरी 22 साल की बेटी से मिलने-जुलने लगा। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर में एक सनकी आशिक ने रविवार रात गर्लफ्रेंड (Girl Friend) के घर जाकर जमकर बवाल काटा। उस पर इश्क का इस कदर भूत सवार था कि वह गर्लफ्रेंड से मिलने की रट लगाए था और गर्लफ्रेंड की मां उसका रास्ता रोककर दरवाजे पर खड़ी थी। उन्होंने रात में मिलने से मना किया तो आरोपी बिफर गया और उसने तेज आवाज में चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला ने गेट बंद करने की कोशिश की तो आरोपी ने हमला बोल दिया। गर्लफ्रेंड की मां के साथ जमकर पिटाई की। लात-घूंसे चलाए। थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ा और भीड़ जुट गई तो लड़की भी बाहर आ गई। उसने विरोध किया तो सनकी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला रायपुर के बजरंग नगर इलाके का है। 45 साल की पीड़ित महिला रविवार रात में ही आजाद चौक थाने पहुंची और घटना के संबंध में शिकायत की। पीड़ित महिला का कहना था कि उसके मुहल्ले में 25 साल का अंकित मिश्रा रहता है। ये लड़का मोहल्ले में घूमता रहता है। कुछ दिन पहले ही आरोपी लड़का मेरी 22 साल की बेटी से मिलने-जुलने लगा। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। जानकारी मिली तो बेटी को अंकित से मिलने से रोका। ये बात अंकित को पसंद नहीं आई और रविवार रात उसके घर पर आ गया। यहां दरवाजे में लात मारी और अंदर घुस गया। आरोपी ने जमकर उत्पात मचाया।

प्रेमिका आई तो उसे भी पीटा, पड़ोसियों को देख भागा प्रेमी
महिला का कहना था कि आरोपी अंकित बेटी के बारे में पूछने लगा। कुछ ना बताने पर विवाद करने लगा और गाली-गलौज की। महिला ने रोका तो गुस्से में आकर महिला को थप्पड़ मार दिया और लात-घूंसे चलाए। इसके बाद दांतों से महिला के बाएं हाथ को काट दिया, जिससे खून बहने लगा। बाहर शोर सुनकर बेटी निकल आई और मां को बचाने के लिए बीच-बचाव करने लगी। इस पर अंकित ने उसकी भी पिटाई कर दी। लड़की की गर्दन और नाक में चोट आई है। महिला के घर के बाहर हंगामा होता देख पड़ोसी भी आ गए। इस पर आरोपी मौके से भाग गया।

Gujarat: परिजनों ने बेटी के प्रेमी को पेड़ से बांधकर मरने तक पीटा, मां ने सुन ली थी बात

प्यार की ऐसी सजा : प्रेमी के साथ भागी नाबालिग, समाज ने सिर मुंडवाया, चेहरे पर कालिख पोती, फिर गांव में घुमाया

प्यार का खौफनाक अंत: साथ जी नहीं सके तो साथ मर गए, दिवाली से एक दिन पहले लिया ऐसा चौंकाने वाला फैसला