देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट आई है। बीते दिन 6000 के करीब नए मरीज मिले हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होकर 216.17 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। इस समय एक्टिव केस 0.1% हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत बनी हुई है। 

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 216.17 करोड़ वैक्सीन डोज (94.62 करोड़ दूसरी डोज और 19.14 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 19,61,896 डोज दी गई हैं
  • भारत में वर्तमान में 46,748 एक्टिव केस हैं
  • सक्रिय मामले 0.1% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.71% है
  • पिछले 24 घंटों में 5,916 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,39,47,756 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 6,298 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.89% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.70% है
  • अब तक 89.09 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 3,33,964 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE:  देश मे कोरोना संक्रमण को लेकर कोई खतरे की बात नहीं है। कोरोना के मामलों में फिर मामूली गिरावट आई है। बीते दिन 6000 के करीब नए मरीज मिले हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होकर 216.17 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। इस समय एक्टिव केस 0.1% हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 216.17 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
16 सितंबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 216.17 करोड़ (2,16,17,78,020) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.07 करोड़ (4,07,62,662) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 46,748 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.1% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.71% है। पिछले 24 घंटों में 5,916 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,39,47,756 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 6,298 नए मामले सामने आए हैं।

देश में कोरोना टेस्ट और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 3,33,964 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.09 करोड़ (89,09,47,646) संचयी परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.70% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 1.89% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 3.94 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 202.97 करोड़ (2,02,97,06,325) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 3.94 करोड़ से अधिक (3,94,02,820) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
क्यों सुर्खियों में हैं हट्टी समुदाय, लड़की जंचे, तो जाति भूल कर लेते हैं शादी, खुम्बली में निपटते हैं मसले
क्लाइमेट का नरसंहार: पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ का पानी उतरने में लगेंगे 6 महीने, एक चौंकाने वाली स्टडी