कोरोना संक्रमण को लेकर फिर Good News है। नए मामले 5000 के नीचे चले गए  हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा  215.47  करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.1% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है। यानी कोरोना के मरीजों की संख्या फिलहाल कंट्रोल में है। 

  • राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 215.47 करोड़ वैक्सीन डोज (94.55 करोड़ दूसरी डोज और 18.53 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 21,67,644 डोज दी गई हैं
  • भारत में वर्तमान में 46,347 एक्टिव केस हैं
  • सक्रिय मामले 0.1% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.71% है
  • पिछले 24 घंटों में 5,178 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,39,30,417 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 4,369 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.25% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.73% है
  • देश में अब तक 88.99 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 3,50,468 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: कई दिनों बाद कोरोना संक्रमण को लेकर फिर राहतभरी खबर मिली है। नए मामले 5000 के नीचे चले गए हैं। बीते दिन महज 4,300 के करीब नए मामले मिले। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 215.47 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.1% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 215.47 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन
13 सितंबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 215.47 करोड़ (2,15,47,80,693) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.06 करोड़ (4,06,61,253) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत में वर्तमान में 46,347 एक्टिव केस हैं। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.1% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.71% है। पिछले 24 घंटों में 5,178 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,39,30,417 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 4,369 नए मामले सामने आए। देश में पिछले 24 घंटों में 3,50,468 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.99 करोड़ (88,99,43,859) परीक्षण किए हैं। 

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 4.17 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 202.46 करोड़ (2,02,46,52,325) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 4.17 करोड़ (4,17,11,140) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
पाकिस्तान में तंदूरी रोटी की कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे, आपदा में 100% फायदा उठा रहे मुनाफाखोर
पाकिस्तान में बाढ़: मुस्लिमों की मदद के लिए खुल गए मंदिर, लेकिन हिंदुओं को पुलिस ने रिलीफ कैम्पों से खदेड़ा