10:57 PM (IST) Nov 30
ट्यूनिशिया ने फ्रांस को हराया

ट्यूनिशिया ने फ्रांस को 1-0 से हरा दिया है। ट्यूनिशिया ने फ्रांस को 1-0 से हरा दिया है। पहले हाफ में दोनों ओर से कोई गोल नहीं हुआ था। दूसरे हाफ में ट्यूनिशिया ने एक गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली। फ्रांस ने स्टॉपेज समय के अंतिम मिनट में एक गोल किया, लेकिन VAR चेक में उन्हें ऑफ-साइड पाया गया, जिससे स्कोर वापस 1-0 पर पहुंच गया। 

10:29 PM (IST) Nov 30
नॉकआउट स्टेज में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

डेनमार्क को हराकर ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया ने एक गोल किया। इसके जवाब में डेनमार्क के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर पाए। यह वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट स्टेज में पहुंचा है।
 

10:19 PM (IST) Nov 30
ट्यूनिशिया ने फ्रांस पर बनाई बढ़त

ट्यूनिशिया ने फ्रांस पर 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने एक गोल कर लिया है। डेनमार्क की ओर से कोई गोल नहीं हुआ है। स्कोर 1-0 पर है।
 

09:36 PM (IST) Nov 30
पहले हाफ में नहीं हुआ गोल

ऑस्ट्रेलिया बनाम डेनमार्क और फ्रांस बनाम ट्यूनिशिया मैच खेला जा रहा है। दोनों मैचों में पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ है।
 

04:23 PM (IST) Nov 30
यह है ग्लोरियस गोल

फीफा वर्ल्डकप 2022 में कुछ लाजवाब गोल देखने को मिल रहे हैं।

 

04:22 PM (IST) Nov 30
ये हैं आज के चार मैच

फीफा वर्ल्डकप 2022 में 30 नवंबर को कुल 4 मैच खेले जाएंगे। यह है शेड्यूल।

 

04:18 PM (IST) Nov 30
फीफा वर्ल्डकप के 4 मुकाबले

फीफा वर्ल्डकप में 30 नवंबर पहला मैच ट्यूनिशिया बनाम फ्रांस के बीच रात 8.30 बजे खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच भी 8.30 बजे ऑस्ट्रेलिया बनाम डेनमार्क के बीच होगा। तीसरा मैच रात 12.30 बजे पोलैंड बनाम अर्जेंटीना और चौथा मैच भी कनाडा बनाम मोरक्को के बीच रात 12.30 बजे होगा।